मांग पूरी न होने पर करेंगे आंदोलन
जासं सोनभद्र राबर्ट्सगंज ब्लाक के हिदुआरी फ्लाईओवर के नीचे दोनों पटरियों का पक्का निर्माण कराए जाने समेत अन्य कई मांगों को लेकर 12 दिसंबर को फ्लाई ओवर पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई है। यह जानकारी संतोष पटेल ने दी है। उन्होंने जिलाधिकारी को दिए पत्र में कहा
जासं, सोनभद्र : राबर्ट्सगंज ब्लाक के हिदुआरी फ्लाईओवर के नीचे दोनों पटरियों का पक्का निर्माण कराए जाने समेत अन्य कई मांगों को लेकर 12 दिसंबर को फ्लाई ओवर पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई है। यह जानकारी संतोष पटेल ने दी है।
उन्होंने जिलाधिकारी को दिए पत्र में कहा कि फ्लाई ओवर के नीचे सड़क का पक्का निर्माण नहीं है। ओवर ब्रिज पर बनने वाली चारों सीढि़यों का निर्माण कार्य भी अधूरा है, जिससे राजस्व गांव होना, हिनौती, हिदुआरी, डेमा, नई, भरहियां, गढ़वां, गोइठहरी, गया रतवल, धुरियां, जमगांव, जमुआंव, महुआंव, बरवन तथा चिरागी आदि के ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कहा कि 11 दिसंबर तक मांग पूरी नहीं होती है तो 12 दिसंबर को आंदोलन किया जाएगा।