पत्नी ने पति को पीटकर उतारा मौत के घाट
जागरण संवाददाता सोनभद्र सदर कोतवाली क्षेत्र के ऊंचडीह गांव में बुधवार की अल सुबह पत्नी ने पति को लाठी-डंडे से पीटकर मौत के घाट उतार दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया। मृतक की लड़की ने अपने मां के खिलाफ तहरीर देकर पिता का हत्या किए जाने का आरोप लगाया।
जागरण संवाददाता, सोनभद्र : राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के ऊंचडीह गांव में बुधवार की अलसुबह पत्नी ने पति को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की। मृतक की पुत्री ने अपनी मां के खिलाफ तहरीर देकर पिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
ऊंचडीह निवासी राजमनी (58) अपने परिवार से करीब 20 वर्षों से अलग रहता था। गांव के ही मकान में अलग कमरे में रहता था और खाना बनाकर खाता था। इसके साथ ही वह झाड़फूक का भी काम करता था। उसकी पत्नी बेटियों के साथ अलग रहती थी। बताया गया कि पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता रहता था।
इसी बीच बुधवार की अलसुबह राजमनी का किसी बात को लेकर पत्नी तपेश्वरी देवी से विवाद हो गया। इस दौरान उसने लाठी-डंडे से राजमनी को पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद पत्नी गेहूं काटने खेत में चली गई। सुबह होने पर जब लोग राजमनी के घर की तरफ गए तो वह खून से लथपथ पड़ा था। पास जाने पर पता चला कि उसकी मौत हो गई है। धीरे-धीरे यह बात पूरे गांव में फैल गई। इसके बाद तत्काल लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। प्रभारी निरीक्षक नवीन तिवारी ने बताया कि मृतक की पुत्री संगीता ने अपनी मां तपेश्वरी देवी के खिलाफ तहरीर देकर पिता को लाठी-डंडे से पीटकर मौत के घायल उतारने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया।