विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

...इसलिए मध्य प्रदेश में एक भी सीट नहीं जीत पाई कांग्रेस? दिग्विजय सिंह ने यूपी आकर बता दी अंदर की बात

Published: Sun, 30 Jun 2024 11:31 AM (GMT+05:30)

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद दिग्विजय सिंह अपनी सास के ...और पढ़ें

सोनभद्र : डाला में अपने ससुराल तेरहवीं संस्कार में शामिल होने पहुंचे मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह -जागरण
सोनभद्र : डाला में अपने ससुराल तेरहवीं संस्कार में शामिल होने पहुंचे मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह -जागरण

जागरण संवाददाता, सोनभद्र। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाला विधानसभा चुनाव कांग्रेस सपा के साथ मिलकर लड़ेगी। लोकसभा चुनाव में इंडी गठबंधन को पूर्ण बहुमत क्यों नहीं मिला, इस प्रश्न पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस में ऊपर से लेकर नीचे तक कार्यकर्ताओं की निराशाजनक सोच के कारण लोकसभा चुनाव में सीटें कम मिलीं।

इसके चलते सरकार नहीं बन पाई। संगठन के प्रति समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता समर्पित हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी पूरे उत्साह के साथ लगना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यूपी के विधानसभा चुनाव में भी इंडी गठबंधन एकजुट होकर लड़ेगा। अपनी सास के तेरहवीं संस्कार में शामिल होने वह शुक्रवार की शाम डाला चढ़ाई स्थित अपनी ससुराल पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की।

उनकी पत्नी अमृता राय की 83 वर्षीय माता कला राय का निधन 18 जून की रात भोपाल में उपचार के दौरान हो गया था। शनिवार को डाला स्थित अल्ट्राटेक गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि ईवीएम की देन है कि भाजपा को फिर अधिक सीटें मिलीं। हमें साफ्टवेयर पर भरोसा नहीं है।

एमपी में कांग्रेस को क्यों नहीं मिली एक भी सीट? 

लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में कांग्रेस को एक भी सीट न मिलने के सवाल पर कहा कि कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ-साथ अनेक कार्यकर्ताओं ने चुनाव के समय भाजपा में शामिल होकर पार्टी को नुकसान पहुंचाया। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के घोषणापत्र में सरकार बनने पर प्रत्येक महिलाओं को 1,500 रुपये देने की बात कही गई थी उसी को भाजपा ने लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं को 1,250 रुपये देने की घोषणा कर दी, जिसका लाभ भाजपा को लोकसभा चुनाव में मिल गया।

ये भी पढे़ं - 

500 रुपये में बन गया सीओ का फर्जी आधार कार्ड, बस 15 मिनट में किया तैयार; यूपी में हो रहा फर्जीवाड़ा

'...समाज का हो रहा सबसे ज्यादा उत्पीड़न', Akhilesh Yadav ने खेला नया कार्ड; BJP को GST पर भी घेरा