Move to Jagran APP

वीपी सिंह बने अभियंता संघ के अध्यक्ष

वीपी सिंह राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ के हुए चुनाव में वीपी सिंह अध्यक्ष तथा प्रभात सिंह महासचिव चुने गए हैं ।प्रदेश में बिजली इंजीनियरों के सबसे बड़े संगठन के लिए चली दो दिनों की लंबी मतगणना के बाद मुख्य चुनाव अधिकारी एके सिंह ने मंगलवार देर शाम परिणाम घोषित किए।

By JagranEdited By: Published: Wed, 20 May 2020 06:56 PM (IST)Updated: Wed, 20 May 2020 06:56 PM (IST)
वीपी सिंह बने अभियंता संघ के अध्यक्ष
वीपी सिंह बने अभियंता संघ के अध्यक्ष

जासं, ओबरा (सोनभद्र) : वीपी सिंह राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ के हुए चुनाव में वीपी सिंह अध्यक्ष तथा प्रभात सिंह महासचिव चुने गए हैं। प्रदेश में बिजली इंजीनियरों के सबसे बड़े संगठन के लिए चली दो दिनों की लंबी मतगणना के बाद मुख्य चुनाव अधिकारी एके सिंह ने मंगलवार देर शाम परिणाम घोषित किए। 

loksabha election banner

पावर कारपोरेशन में तैनात नवनिर्वाचित अध्यक्ष वीपी सिंह ने अभियंताओं की समस्याओं के निस्तारण कराए जाने का आश्वासन देते हुए कहा कि अभियंताओं की हर लड़ाई में संघ हमेशा उनके साथ है। अभियंता संघ के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एके सिंह ने बताया कि वर्ष 2020-22 के लिए संघ के केंद्रीय कार्यकारिणी का चुनाव 19 मार्च को ही संपन्न हो गए थे। और प्रदेश भर के लगभग 3000 अभियंताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। अन्य पदों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर पल्लव मुखर्जी व उपाध्यक्ष पदों पर भोला नाथ सिंह, चंद्रशेखर चौरसिया, रणवीर सिंह, रमाकांत वर्मा व चंद्र प्रकाश सिंह विजयी हुए। इसी तरह संयुक्त सचिव पद पर संदीप कुमार राठौर, संगठन सचिव विजय कुमार गुप्ता, सहायक सचिव पदों पर क्रमश: अदालत वर्मा, सुनील कुमार यादव, केके वर्मा, अंकित त्रिपाठी व कृष्ण कुमार सारस्वत चुने गए हैं। इसी तरह कोषाध्यक्ष पद के लिए राहुल सिंह, प्रचार सचिव आलोक कुमार श्रीवास्तव, लेखा परीक्षक पद पर गौरव शुक्ला को निर्वाचित घोषित किया गया। परिणाम घोषित होने के बाद बुधवार को चुनाव अधिकारी ने आनलाइन तरीके से नए पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.