कल के उज्ज्वल भविष्य को करें मतदान
लोकतंत्र में जनता द्वारा चुनी हुई सरकार होती हैं। सही मायने में लोकतंत्र वही हैं जब अधिक से अधिक मतदान हो और योग्य प्रतिनिधि संसद में पहुंचे। देश व जनता के हित में नई नितियो का गठन हो। लोकतंत्र मे मतदान एक पर्व हैं।
जासं,सोनभद्र:लोकतंत्र में जनता द्वारा चुनी हुई सरकार होती है। सही मायने में लोकतंत्र वही है जब अधिक से अधिक मतदान हो, और योग्य प्रतिनिधि संसद में पहुंचे। देश व जनता के हित में नई कानून का गठन हो। लोकतंत्र में मतदान एक पर्व है। यह पर्व हर पांच वर्ष में एक बार आता है। पर्व की तरह ही देश के सभी मतदाताओं को मतदान में भाग लेना चाहिए। मतदान के दिन सभी अपने आवश्यक कार्य छोड़कर पहले मतदान करें। जब पूर्णतया मतदान होगा तो हमारा लोकतंत्र मजबूत होगा। कल के उज्ज्वल भविष्य के लिए आगे आए और मतदान केंद्र पर जाकर अवश्य मतदान करें। आपके एक मत से देश की दशा और दिशा बदल सकती है। जो आपको सुनहरे कल की ओर ले जाएगा। जागो-जागो हे मतदाता, तुम भारत के भाग्यविधाता। सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो।
-एके सिंह, प्रधानाचार्य डीएवी स्कूल बीना।