विजय शंकर बने राष्ट्रीय संयुक्त सचिव
जासं ओबरा (सोनभद्र) भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सन्त प्रकाश जाटव ने अपने टीम में जगह देते हुए विजय शंकर यादव को राष्ट्रीय सयुक्त सचिव नियुक्त किया। श्री यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार प्रकट करते हुए कहा कि मजदूरों की समस्याओं को जनहित सार्थक तरीके से सरकार तक पहुंचाया जाएगा।
जासं, ओबरा (सोनभद्र) : भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत प्रकाश जाटव ने अपने टीम में जगह देते हुए विजय शंकर यादव को राष्ट्रीय संयुक्त सचिव नियुक्त किया। यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार प्रकट करते हुए कहा कि मजदूरों की समस्याओं को जनहित सार्थक तरीके से सरकार तक पहुंचाया जाएगा। कहा कि जाटव के सानिध्य में कार्य करने से एक अच्छा अनुभव मिलेगा। देश प्रदेश के मजदूरों के बेहतर भविष्य व मजबूती पर भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन अपनी अग्रणी भूमिका निभाएगी।