महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
जासं रामगढ़ (सोनभद्र) महिला सुरक्षा जागरुकता के लिए कस्बे में स्थित शाहजादा साहब उदय प्रताप सिंह इंटरमीडिएट कालेज की छात्राओं ने बुधवार की दोपहर रैली निकाली। केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा महिला सुरक्षा के लिए किए जा रहे कार्यों के प्रति पुलिस ने छात्राओं को जागरुक किया।
जासं, रामगढ़ (सोनभद्र) : महिला सुरक्षा जागरूकता के लिए कस्बे में स्थित शाहजादा साहब उदय प्रताप सिंह इंटरमीडिएट कालेज की छात्राओं ने बुधवार की दोपहर रैली निकाली। केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा महिला सुरक्षा के लिए किए जा रहे कार्यों के प्रति पुलिस ने छात्राओं को जागरूक किया।
प्रभारी निरीक्षक पन्नूगंज सीपी पांडेय के नेतृत्व में छात्राओं ने रैली निकाली। रामगढ़ कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर रैली इंटर कालेज में सभा के रूप में तब्दील हो गई। रैली में छात्राओं ने महिला सुरक्षा से संबंधित नारे लगाए। महिलाओं को सम्मान देने की अपील लोगों से की गई। सभा के दौरान प्रभारी निरीक्षक ने महिला सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा दी गई व्यवस्था व योजनाओं की जानकारी दी। डायल 1090, 181 व 100 की उपयोगिता बताते हुए बिना हिचक इसके इस्तेमाल की सलाह छात्राओं को दी गई। इस मौके पर छात्रों को बिना हेलमेट बाइक न चलाने व नाबालिगों को वाहन न चलाने के प्रति जागरूक किया गया।