छत्तीसगढ़ नक्सली घटना के बाद जिले में चौकसी
जासं सोनभद्र सीमा से सटे छत्तीसगढ़ के राजनांद गांव जिले में मंगलवार रात नक्सली घटना को लेकर जनपद में पुलिस विभाग मुस्तैद हो गया है। सीमावर्ती हिस्सों में थाने की पुलिस सुरक्षा के हर पहलुओं पर नजर रखे हुए है। इसके साथ ही सीआरपीएफ के जवान भी जनपद की सीमाओं को देख रहे हैं। इसके साथ ही बिहार मप्र और झारखंड सीमा पर भी सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।
जासं, सोनभद्र : सीमा से सटे छत्तीसगढ़ के राजनांद गांव जिले में मंगलवार रात नक्सली घटना को लेकर जनपद में पुलिस विभाग मुस्तैद हो गया है। सीमावर्ती हिस्सों में थाने की पुलिस सुरक्षा के हर पहलुओं पर नजर रखे हुए है। इसके साथ ही सीआरपीएफ के जवान भी जनपद की सीमाओं को देख रहे हैं। इसके साथ ही बिहार, मप्र और झारखंड सीमा पर भी सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।
राजनांदगांव जिले के जोब पुलिस चौकी अंतर्गत नक्सली वारदात के बाद जिले में चौकसी बढ़ा दी गई है। जनपद से लगने वाली बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड व मध्यप्रदेश की सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। हालांकि जिले से करीब दो सो किमी दूर होने के बावजूद नक्सली वारदात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक ने छत्तीसगढ़ सीमा से लगने वाली सीमा को सील कर दिया। दरअसल, पूर्व में वारदात को दूसरे राज्य में वारदात को अंजाम देने के बाद नक्सली जनपद की सीमा में घुसपैठ कर अपने को सुरक्षित करते रहे हैं। इसके पहले बिहार राज्य में जनपद की सीमा से लगे करीब 14 किमी दूर विस्फोटक मिलने के बाद भी सीमा सील की गई थी। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव का कहना था कि छत्तीसगढ़ सीमा पर चौकसी बरती जा रही है। घटना सीमा से कई किमी दूर हुई है। एहतियात बरती जा रही है। कांबिग की जा रही है, ताकि नक्सलियों के घुसपैठ को रोका जा सके। बता दें कि बिहार राज्य के सीमावर्ती जनपद भभुआ के यदुनाथपुर थाना में एक बम मिला था जिसे नक्सलियों द्वारा किसी खास योजना के लिए रखे जाने का दावा किया गया था।