विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनभद्र में छात्राओं से बदसलूकी का वीडियो वायरल, अराजक तत्वों पर कार्रवाई की मांग

By mukesh srivastava Edited By: Abhishek sharma
Published: Sun, 27 Sep 2026 06:53 PM (IST)

सोनभद्र के रेणुकूट स्थित खाड़पाथर में कॉलेज जा रही छात्राओं से कुछ अराजक तत्वों ने बदसलूकी की, जिसका वीडियो सोशल ...और पढ़ें

सोनभद्र में छात्राओं से बदसलूकी का वीडियो वायरल, पुलिस कार्रवाई की मांग।

सोनभद्र में छात्राओं से बदसलूकी का वीडियो वायरल, पुलिस कार्रवाई की मांग।

HighLights

  1. खाड़पाथर में कॉलेज छात्राओं से बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

  2. अराजक तत्वों ने छात्राओं को परेशान किया, जिससे वे काफी भयभीत हुईं।

  3. स्थानीय लोगों ने पुलिस से दोषियों पर कार्रवाई और गश्त बढ़ाने की मांग की।

जागरण संवाददाता, रेणुकूट (सोनभद्र)। स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के खाड़पाथर में शनिवार को कॉलेज जा रही छात्राओं के साथ कुछ अराजक तत्वों द्वारा बदसलूकी किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। वीडियो में कुछ युवक छात्राओं को परेशान करते हुए नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि छात्राएं कॉलेज जाने के लिए खाड़पाथर क्षेत्र से गुजर रही थीं। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ युवकों ने उनके साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया। घटना से छात्राएं काफी परेशान हो गईं। बताया गया कि छात्राओं ने बाद में किसी प्रकार की परेशानी अथवा विवाद होने के डर से घटना की पुलिस से शिकायत नहीं की।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाली छात्राओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना जरूरी है। इस तरह की घटनाओं से छात्राओं और उनके अभिभावकों में भय का माहौल पैदा होता है।

स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए उसमें दिखाई दे रहे युवकों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए, ताकि कॉलेज आने-जाने वाली छात्राओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।