Move to Jagran APP

इंटक के जिलाध्यक्ष जहरखुरानी के शिकार

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष व हैदरी इलेक्ट्रिक इंप्लाइज यूनियन के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष हरदेव नारायण तिवारी जहर खुरानी के शिकार हो गये।

By JagranEdited By: Published: Thu, 28 Feb 2019 06:57 PM (IST)Updated: Thu, 28 Feb 2019 06:57 PM (IST)
इंटक के जिलाध्यक्ष जहरखुरानी के शिकार
इंटक के जिलाध्यक्ष जहरखुरानी के शिकार

जासं, ओबरा (सोनभद्र) : राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष व हैदरी इलेक्ट्रिक इंप्लाइज यूनियन के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष हरदेव नारायण तिवारी जहरखुरानी के शिकार हो गए। प्रयाग-बरेली एक्सप्रेस में हुई घटना के बाद बेसुध हालत में उन्हें लखनऊ में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां से उपचार के बाद गुरुवार को वे वापस ओबरा पहुंचे। श्री तिवारी ने बताया कि गत 25 फरवरी को रात्रि में प्रयाग स्टेशन पर जहरखुरानी के शिकार हुए। अपने को पनकी विद्युत घर का सेवानिवृत्त कर्मचारी बताने वाले व्यक्ति के विश्वास में आकर साथ में चाय-पीना उनके लिए खतरनाक साबित हुआ। 26 फरवरी को तड़के  लखनऊ के प्लेटफार्म नंबर सात पर यात्रियों ने उन्हें बेसुध हालत में उतारा।  वहां से यूनियन के साथियों द्वारा विवेकानंद हास्पिटल लखनऊ में भर्ती कराया गया। जहां 48 घंटे बाद उन्हें होश आया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.