महिला कांवरियों के सुरक्षा का प्रबंध नहीं, विहिप खफा
जासं, सोनभद्र : महिला कांवरियों के सुरक्षा का समुचित प्रबंध न होने पर विश्व ¨हदू परिषद ने नार
जासं, सोनभद्र : महिला कांवरियों के सुरक्षा का समुचित प्रबंध न होने पर विश्व ¨हदू परिषद ने नाराजगी जताई है। जिला मंत्री अशोक गोस्वामी ने कहा कि सावन के अंतिम सोमवार को शिवद्वार स्थित उमा महेश्वर पर जलाभिषेक करने के लिए कांवर यात्रा शुक्रवार शाम से ही शुरू हो गई थी। इसके बाद भी प्रशासनिक व्यवस्था शनिवार सुबह से प्रारंभ हुई। उन्होंने कहा कि यात्रा में शामिल महिला कांवरियों की सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध न होने के कारण उन्हें भारी परेशानी उठानी पड़ी। इसी क्रम में जिला पंचायत द्वारा विजयगढ़ दुर्ग के ऊपर प्रकाश की भी समुचित व्यवस्था नहीं की गई। इसकी जानकारी देने के बाद भी अधिकारी उदासीन बने रहे। इस दौरान सड़क सुरक्षा के संबंध में भी समुचित प्रबंध नहीं किया गया। इससे धंधरौल बांध के समीप कांवरियों से भरा एक आटो दुर्घटनाग्रस्त भी हो गया। दुर्ग से दुधवनिया नदी तक विद्यमान कटीली झाड़ियों की सफाई नहीं होने से भी कांवरियों को परेशानी उठानी पड़ी। जल निगम द्वारा शुद्ध पेयजल का भी समुचित प्रबंध नहीं किया गया।