मतदाता अपने मत के महत्व को समझें
भारत एक लोकतांत्रिक देश है। प्रजातंत्र का आधार स्वयं मतदाता होता है। वोट डालना हम सभी का संवैधानिक अधिकार है तथा अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी सहभागिता प्रदान करें।
जासं,सोनभद्र: भारत एक लोकतांत्रिक देश है। प्रजातंत्र का आधार स्वयं मतदाता होता है। वोट डालना हम सभी का संवैधानिक अधिकार है तथा अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी सहभागिता प्रदान करें। आम जनमानस से अपील है कि लोकतंत्र की आधारशिला रखे जाने वाले इस चुनाव में वे अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। लोकतंत्र में सभी पात्र मतदाताओं को अपने मत का प्रयोग करने का अधिकार है। मतदाता अपने मत के महत्व को समझें। सभी राजनीतिक दल, प्रत्याशी, मतदाता एवं शासकीय अधिकारी कर्मचारी आदर्श आचार संहिता का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें। अपील करते हैं कि मतदाता किसी व्यक्ति विशेष, समूह के बहकावे में न आकर स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
-डा. एसके चंद्रा, मुख्य चिकित्साधिकारी, ओबरा परियोजना चिकित्सालय।