छात्राओं में छाता का वितरण
दिशिता महिला मंडल रेणुसागर द्वारा बरसात के मौसम एवं संक्रमण से बचाव हेतु रेणुसागर परिसर स्थित आदित्य बिड़ला इंटर कालेज में कक्षा 6, 7 एवं
जासं, अनपरा (सोनभद्र) : दिशिता महिला मंडल रेणुसागर द्वारा बरसात के मौसम एवं संक्रमण से बचाव हेतु रेणुसागर परिसर स्थित आदित्य बिड़ला इंटर कालेज में कक्षा 6, 7 एवं 8 की छात्राओं के बीच छाता व नेपकिन वितरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दिशिता महिला मंडल की अध्यक्ष इन्दू यादव ने छात्राओं को छाता एवं नेपकिन वितरण कर किया। तत्पश्चात उपस्थित अन्य सदस्यों द्वारा कुल 286 छात्राओं को छाता एवं नेपकिन वितरित किया गया। रेणुपावर हास्पिटल की डा. नेहा ने छात्राओं को साफ-सफाई रखकर संक्रमण से बचाव एवं नेपकिन की उपयोगिता की जानकारी प्रदान की। रोटरी क्लब रेणुसागर ने आटोमेटिक सेनेटरी नेपकिन मशीन की स्थापना दिशिता महिला मंडल द्वारा कालेज परिसर में की गई, जिसका उपयोग छात्राएं आवश्यकता पड़ने पर इस्तेमाल कर सकती हैं। इसका संचालन महिला द्वारा नि:शुल्क होता रहेगा। छात्राओं ने महिला मंडल के इस प्रयास को सराहना की एवं कर्तल ध्वनि से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर दिशिता महिला मंडल सचिव विभा ¨सह, संयुक्त सचिव रितु हर्षवर्धन व वरिष्ठ सदस्य विभा ¨सह, इन्दू ¨सह, निर्मला वर्मा, संगीता ¨सहानिया एवं महिला मंडल की सदस्य उपस्थित रहीं। आदित्य बिड़ला इंटर कालेज की टीम का सहयोग सराहनीय रहा।