बाइक से गिरकर दो घायल
शनिवार की रात्रि नेमना गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शनिवार की रात ड्यूटी कर लौट रहे 50 वर्षीय राय कालोनी बीजपुर निवासी पुरुषोत्तम ¨सह, नेमना निवासी रामधारी बाइक से घर नेमना जा रहे थे।
By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Dec 2018 06:56 PM (IST)Updated: Sun, 16 Dec 2018 06:56 PM (IST)
जासं, बकरीहवां (सोनभद्र) : शनिवार की रात्रि नेमना गांव के पास बाइक से अनियंत्रित होकर गिरने के कारण दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शनिवार की रात ड्यूटी कर लौट रहे 50 वर्षीय राय कालोनी बीजपुर निवासी पुरुषोत्तम ¨सह, नेमना निवासी रामधारी बाइक से घर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे किसी वाहन के तेज प्रकाश के कारण अनियंत्रित होकर गिर गए। दोनों को रिहंद चिकित्सालय ले जाया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें