दो पक्षों में मारपीट आधा दर्जन घायल
स्थानीय थाना क्षेत्र के खड़िया बाजार में शुक्रवार की देर शाम मोहर्रम का ताजिया जलूस कर्वला तारापुर जाते समय एक ही सम्प्रदाय के दो पक्षों में जम कर मारपीट हो गया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 09:28 PM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 09:28 PM (IST)
जासं, शक्तिनगर (सोनभद्र) : स्थानीय थाना क्षेत्र के खड़िया बाजार में शुक्रवार की देरशाम मोहर्रम के ताजिया जुलूस के कर्बला तारापुर जाते समय एक ही समुदाय के आफताब व मुमताज दो पक्षों में मारपीट हो गया। इसमें एक ही पक्ष की महिलाओं समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इसमें दो को गंभीर चोट आयी है। अभी भी दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ है। मस्जिद के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें