Move to Jagran APP

दो सौ ग्रामीणों को मिला छाता

दिशिता महिला मंडल रेणुसागर द्वारा निकटवर्ती गाव के ग्रामीणों हेतु बारिश व धूप से बचने के लिए छाता वितरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दिशिता महिला मंडल की अध्यक्ष इंदु यादव ने ग्रामीणों को छाता प्रदान कर किया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 29 Aug 2019 09:52 PM (IST)Updated: Fri, 30 Aug 2019 06:32 AM (IST)
दो सौ ग्रामीणों को मिला छाता
दो सौ ग्रामीणों को मिला छाता

जासं, अनपरा (सोनभद्र) : दिशिता महिला मंडल रेणुसागर द्वारा निकटवर्ती गांव के ग्रामीणों के लिए बारिश व धूप से बचने के लिए छाता वितरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दिशिता महिला मंडल की अध्यक्ष इंदु यादव ने ग्रामीणों को छाता प्रदान कर किया। श्रीमती यादव ने कहा कि ग्रामीणों के लिए इस तरह के कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहे हैं और आगे भी जारी रहेंगे। दिशिता महिला मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्याओं द्वारा पाटी गांव में दो सौ ग्रामीणों को छाता प्रदान किया गया। लाभार्थियों ने महिला मंडल के सजगता को सराहा और उनका धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर सुनीता सिंह, विभा शैलेश सिंह, निर्मला वर्मा, तपस्वनी नायक, सचिव विभा सिंह, संयुक्त सचिव ऋतु हर्षवर्धन समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.