विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनभद्र में अमृत सरोवर तालाब में नहाने गए दो बच्‍चों की डूबने से मौत

By mukesh srivastava Edited By: Abhishek sharma
Published: Sun, 20 Sep 2026 06:16 PM (IST)

सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के पवर गांव में अमृत सरोवर तालाब में नहाने गए दो बच्चों, 10 वर्षीय सत्या ...और पढ़ें

सोनभद्र के अमृत सरोवर तालाब में नहाने गए दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत।

सोनभद्र के अमृत सरोवर तालाब में नहाने गए दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत।

HighLights

  1. सोनभद्र के पवर गांव में दो बच्चों की डूबने से मौत।

  2. अमृत सरोवर तालाब में नहाने गए थे सत्या और अंशू।

  3. परिजनों में गहरा शोक, पोस्टमार्टम के बाद दाह संस्कार।

जागरण संवाददाता, सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के पवर गांव में रविवार की सुबह करीब नौ बजे दो बालकों का शव अमृत सरोवर तालाब में पानी में उतराया मिला। दोनों सुबह करीब साढ़े नौ बजे तालाब में नहाने के लिए घर से बगैर बताए निकले थे। मृतकों के 10 वर्षीय सत्या अपने माता-पिता का एकलौता पुत्र था। जबकि सात वर्षीय अंशू बियार दो भाइयों में बड़ा था।

घटना से मृतकों में चींख पुकार मच गई। दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद दोनों बच्चाें के शवों का दाह संस्कार हिंदुआरी स्थित श्मसान घाट पर कर दिया गया। पवर गांव निवासी रोहित कहार का पुत्र सत्या और पिंटू बियार का पुत्र अंशू बियार रविवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे बगैर परिवार में बताए घर से करीब सौ मीटर दूर अमृत सरोवर तालाब में नहाने गए थे।

करीब आधा घंटा बाद तक दोनों घर के आसपास नहीं दिखाई दिये तो उनके स्वजन को उनकी चिंता सताने लगी। दोनों परिवारों ने आसपास के लोगों से बच्चों के बारे में पूछताछ की। कोई जानकारी न मिलने पर स्वजन अमृत सरोवर तालाब पर उनकी तलाश करते हुए पहुंचे। वहां दोनों बच्चों का शर्ट तालाब किनारे रखा देख उन्होंने दूसरी तरफ जाकर देखा तो दोनों बच्चों का तालाब में पानी में उतराया मिला।

इस पर मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने दोनों बालकों को तालाब से निकालकर एंबुलेंस के जरिए राजकीय मेडिकल कालेज अस्पताल के इमरजेंसी में ले गए जहां चिकित्सक ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया। सत्या अपने माता-पिता का एकलौता पुत्र था। जबकि अंशू दो भाइयों में बड़ा था। घटना से मृतकों के स्वजन में चींख पुकार मची रही।