विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कंटेनर के धक्के से बाइक सवार तीन युवक घायल, BHU के ट्रामा सेंटर में दो ने तोड़ा दम; नशामुक्ति केंद्र में भाई को गए थे देखने

Published: Mon, 26 Feb 2024 04:14 PM (IST)

Accident In Sonbhadra सलखन बाजार में पेट्रोल पंप के पास रविवार को दाेपहर बाद कंटेनर के धक्के से बाइक सवार ...और पढ़ें

कंटेनर के धक्के से बाइक सवार दो युवकों की ट्रामा सेंटर में मौत
कंटेनर के धक्के से बाइक सवार दो युवकों की ट्रामा सेंटर में मौत

संवाद सहयोगी, सोनभद्र। सलखन बाजार में पेट्रोल पंप के पास रविवार को दाेपहर बाद कंटेनर के धक्के से बाइक सवार घायल तीन युवकों में से दो युवकों की मौत हो गई। एक युवक की मौत रविवार की रात ट्रामा सेंटर बीएचयू वाराणसी में हुई थी, जबकि दूसरे युवक इंद्र बहादुर की मौत भी वहीं उपचार के दौरान सोमवार की सुबह हो गई। तीसरे घायल अशोक का उपचार अभी जारी है। उसकी भी हालत गंभीर बताई जा रही है।

ओबरा थाना क्षेत्र के खैरटिया गांव निवासी अशोक कुमार गाेंड, उसके बड़े पिता सूरजलाल का पुत्र शिव कुमार और अशोक का बहनोई इंद्र बहादुर रविवार को सुबह एक ही बाइक पर सवार होकर सलखन गए थे। तीनों ने हेलमेट नहीं लगाया था। सलखन से दोपहर बाद तीनों बाइक से घर लौट रहे थे।

तीन युवक हुए थे घायल

इस दौरान सलखन स्थित एक पेट्रोल पंप के पास वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर कंटेनर ट्रक ने बाइक में धक्का मार दिया था। इससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना की जानकारी होने पर चोपन थाना पुलिस ने तीनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया था, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बीएचयू के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया था। वहां उपचार के दौरान रविवार की रात शिवकुमार गोंड पुत्र सूरजलाल गोंड की मौत हो गई।

इसके बाद सोमवार की सुबह शिवकुमार के जीजा इंद्रबहादुर ने भी दम तोड़ दिया। सूरजलाल ने बताया कि उसका बड़ा इंद्रजीत गोंड सलखन में स्थित नशामुक्ति केंद्र में भर्ती है। उसी को देखने के लिए उसका बेटा शिव कुमार, उसके भाई विजय का बेटा अशोक और अशोक का जीजा इंद्र बहादुर बाइक से सलखन गए थे। वहां से लौटते समय दुर्घटना हुई।

यह भी पढ़ें-

Jaunpur Accident News: जौनपुर में भीषण सड़क हादसा, रोडवेज बस व ट्रैक्टर की भिड़ंत में छह श्रमिकों की मौत; दो गंभीर

पूर्वांचल में बीते दिसंबर में हुईं 402 दुर्घटनाएं, इन जिलों में सड़क हादसे में सर्वाधिक मौतें; नियमों की अनदेखी मुख्य वजह