शहीद जवानों को किया याद
जागरण संवाददाता अनपरा/शक्तिनगर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल अनपरा द्वारा तापीय परियोजना।
By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Oct 2020 07:13 PM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2020 07:13 PM (IST)
जागरण संवाददाता, अनपरा/शक्तिनगर : केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल अनपरा द्वारा तापीय परियोजना परिसर व एनटीपीसी सिगरौली के केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल शक्तिनगर में बुधवार को पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। कमांडेंट धीरज कुमार सिंह ने कहा कि गत वर्ष 234 जांबाजों ने अपनी सेवा के दौरान प्राण की आहुति दी है। बताया कि अनपरा इकाई द्वारा 21 से 31 अक्टूबर तक प्रतियोगिता होगी। इसमें सहायक कमांडेंट चंद्रपाल समेत जवानों ने शहीद जवानों को नमन किया। शक्तिनगर में सहायक कमांडेंट अनुराग कुमार आर्या के नेतृत्व में निरीक्षक अनिल कुमार, महिला निरीक्षक पूजा नौडियाल व अन्य ने शहीद पुलिस कर्मियों की स्मृति में श्रद्धांजलि दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें