Move to Jagran APP

मनोहर पर्रीकर को दी श्रद्धांजलि

गोवा के सीएम व पूर्व रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर के आकस्मिक निधन से जनपद के भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा जिला कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने शोक सभा की। कार्यकर्ताओं ने दो मिनट रह दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। विधायक भूपेश चौबे व संजय गोड़ ने कहा की मनोहर पार्किर एक सादगी के प्रतिक थे। भारतीय राजनीति में सादगी ईमानदारी कर्तव्य निष्ठा व राष्ट्रवाद का अलख जलाते हुए उन्होंने गोवा में भाजपा का परचम लहराया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा देवेन्द्र पटेल धर्मवीर तिवारी तिरथ राज कृष्णमुरारी गुप्ता उमेश पटेल आदि रहे।

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Mar 2019 09:22 PM (IST)Updated: Mon, 18 Mar 2019 09:22 PM (IST)
मनोहर पर्रीकर को दी श्रद्धांजलि
मनोहर पर्रीकर को दी श्रद्धांजलि

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : गोवा के सीएम व पूर्व रक्षामंत्री मनोहर पर्रीकर के आकस्मिक निधन से जनपद के भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा जिला कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने शोक सभा की। कार्यकर्ताओं ने ईश्वर से प्रार्थना की गई।

loksabha election banner

विधायक भूपेश चौबे व संजय गोड़ ने कहा की मनोहर पर्रीकर एक सादगी के प्रतिक थे। भारतीय राजनीति में सादगी ईमानदारी कर्तव्य निष्ठा व राष्ट्रवाद का अलख जलाते हुए उन्होंने गोवा में भाजपा का परचम लहराया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, देवेंद्र पटेल, धर्मवीर तिवारी, तिरथ राज, कृष्णमुरारी गुप्ता, उमेश पटेल आदि रहे।

दुद्धी : गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रीकर के निधन पर सोमवार को तड़के से शोक संवेदनाओं का दौर चलता रहा। टाउन क्लब मैदान पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के लोगों ने जिला कार्यवाह श्याम जी सिंह की अगुवाई में शोक संवेदना प्रकट किया। इस मौके पर नंदलाल, दिनेश अग्रहरि, अरुणोदय जौहरी आदि रहे। इसी तरह भाजपा के डीसीएफ अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रहरि ने डीसीएफ में शोक संवेदना प्रकट की। दुद्धी एवं सिविल बार के अधिवक्ताओं ने भी शोक सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस मौके पर कुलभूषण पाण्डेय, अमिताभ जायसवाल, राजेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव, रामलोचन तिवारी आदि रहे।

कोन : गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रीकर के आकास्मिक निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। मंडल महामंत्री संजय चतुर्वेदी के नेतृत्व में शोक सभा का आयोजन हुआ। कार्यकर्ताओं ने दो मिनट कर मौन रख दिवगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर सुशील चतुर्वेदी, शिव कुमार गुप्ता, महंगू, रामाश्रय, श्रीनाथ आदि रहे।

शक्तिनगर : गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन पर शक्तिनगर में भाजपा विद्याभारती तथा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य बलवंत सिंह ने कहा कि राजनीतिक जीवन के लिए स्व. मनोहर पर्रीकर जी का कार्य व्यवहार एवं सादगी भरा जीवन एक अनोखा उदाहरण है। पवन उपाध्याय ने कहा कि बड़े राजनीतिक पदों पर होते हुए भी मनोहर पर्रिकर का सादा जीवन व उच्च विचार लोगों के लिए अनुकरणीय रहा। इस मौकके पर सन्नीशरण, प्रशांत श्रीवास्तव, अनिल चतुर्वेदी, गुप्तेश्वर सोनी, वेद प्रकाश मिश्रा, सुनिल तिवारी आदि रहे।

देवाश्रम ट्रस्ट ने दी श्रद्धांजलि

देवाश्रम ट्रस्ट की ओर से रैयपुरा आश्रम में एक शोक सभा का आयोजन कर उनकों श्रद्धांजलि दी गई। ट्रस्ट के संस्थापक डा. ब्रजनंदन ने कहा कि मनोहर पर्रीकर एक प्रखर व ²ढ़ स्वस्वीकृत जननेता थे। वे एक जननायक, असाधारण जनसेवक व सादगी व ईमानदारी के प्रतिमूर्ति थे। इस मौके पर डा. रघुनंदन लाल, विजय प्रकाश पांडेय, हरिशंकर श्रीवास्तव आदि ने विचार व्यक्त किए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.