यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
15 घंटे तक बीजपुर मार्ग पर ठप रहा आवागमन
जासं, गो¨वदपुर (सोनभद्र): मुर्धवां-बीजपुर मार्ग पर शनिवार की आधी रात के बाद से लगा जाम 15 घंट

जासं, गो¨वदपुर (सोनभद्र): मुर्धवां-बीजपुर मार्ग पर शनिवार की आधी रात के बाद से लगा जाम 15 घंटे बीत जाने के बाद रविवार को दोपहर बाद तीन बजे खत्म हुआ। इस बीच उस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यही नहीं, ¨हडाल्को व रेणुकूट की अन्य कंपनियों में काम करने वाले मजदूर जाम देखकर बिना काम के घर वापस लौटना पड़ा। ट्रकों की कतार में खड़े दूसरे वाहन यात्रियों की नींद भी खराब हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक म्योरपुर थाना क्षेत्र के मुर्धवां-बीजपुर मार्ग पर गुजर रहा ट्रक अचानक जमतिहवा नाला पर खराब हो गया। वह भी बीच सड़क पर ही। ऐसे में यहां से गुजरने वाले बड़े वाहनों को कठिनाई होने लगी। शनिवार की आधी रात के बाद एक बजे से वाहनों की कतार लगनी शुरू हुई और रविवार को दोपहर तक लगती ही रहीा। हालांकि किसी तरह से छोटे-छोटे वाहनों को इधर-उधर करके निकाला गया लेकिन बड़े वाहनों के फंसे होने के कारण स्थितियां सभी के लिए असहज हो गई थी। ऐसे में जब इसकी सूचना पुलिस को हुई तो ट्रक को हटाने का प्रयास शुरू हुआ वहीं बड़ा जाम लगने के कारण रविवार की सुबह ¨हडाल्को व रेणुकूट जाने वाले मजदूरों को परेशान होकर घर वापस लौटना पड़ रहा। मौके पर पहुंचे म्योरपुर थाना के एसआइ अफरोज आलम मय फोर्स ट्रकों की लाइन को वन-वे करके जाम से निजात दिलाई। एसआइ अफरोज आलम ने बताया कि जमतिहवा नाले की पुलिया पर ट्रक खराब होने आवागमन बाधित हो गया था। ट्रक को मिस्त्री लगाकर बनाया गया। इसके बाद आवागमन सुचारु हो गया।
