Move to Jagran APP

सुरक्षित यात्रा के लिए यातायात नियमों का पालन जरूरी

दैनिक जागरण के कार्यक्रम प्रश्न प्रहर में गुरुवार को सम्मानित पाठकों के सवालों का जवाब देने के लिए गुरुवार को राब‌र्ट्सगंज स्थित कार्यालय में मौजूद रहे यातायात प्रभारी वागीश विक्रम ¨सह। दोपहर 12 बजे से एक बजे के मध्य कार्यालय में उपस्थित रहकर उन्होंने यातायात से संबंधित जानकारी पाठकों को दिए। यातायात नियमों के साथ ही सुरक्षा आदि के सवालों का जवाब उन्होंने बेबाकी से दिया। कहा कि अगर व्यक्ति यातायात नियमों का पालन करे, सड़क पर चलते वक्त थोड़ा ध्यान दे तो निश्चित ही वह दुर्घटनाओं से बच सकता है। यातायात प्रभारी ने यातायात व्यवस्था और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ हुई कार्रवाई के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। यातायात प्रभारी व पाठकों से बातचीत के कुछ अंश..।

By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Nov 2018 05:09 PM (IST)Updated: Thu, 15 Nov 2018 05:09 PM (IST)
सुरक्षित यात्रा के लिए यातायात नियमों का पालन जरूरी
सुरक्षित यात्रा के लिए यातायात नियमों का पालन जरूरी

जांस, सोनभद्र : दैनिक जागरण के कार्यक्रम प्रश्न प्रहर में गुरुवार को पाठकों के सवालों का जवाब देने के लिए गुरुवार को राब‌र्ट्सगंज स्थित कार्यालय में मौजूद रहे यातायात प्रभारी वागीश विक्रम ¨सह। वह दोपहर 12 से एक बजे के मध्य कार्यालय में उपस्थित रहकर यातायात से संबंधित जानकारी पाठकों को दिए। यातायात नियमों के साथ ही सुरक्षा आदि के सवालों का जवाब दिए। कहा कि अगर व्यक्ति यातायात नियमों का पालन करे, सड़क पर चलते वक्त थोड़ा ध्यान दे तो निश्चित ही वह दुर्घटनाओं से बच सकता है। यातायात प्रभारी ने यातायात व्यवस्था और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ हुई कार्रवाई के बारे में विस्तार से जानकारी दी। यातायात प्रभारी व पाठकों से बातचीत के कुछ अंश..।

loksabha election banner

...................

सवाल : यातायात माह कब से कब तक मनाया जाता है।

जवाब : एक से 30 नवंबर को यातायात माह के रूप में मनाया जाता है। इस दौरान यातायात को लेकर लोगों को जागरूक किया जाता है।

सवाल : इंटर की पढ़ाई करने वाले बच्चे बाइक कैसे चलाते हैं, स्कूल प्रबंधन भी नहीं बोलता आखिर क्यों।

जवाब : 18 साल से कम उम्र का कोई भी व्यक्ति बाइक अगर चलाता है तो वह नियमों के उल्लंघन का दोषी है। उसके खिलाफ कार्रवाई होती है। उसके बाद भी वाहन चलाने का लाइसेंस जरूरी है। 16 साल के बाद के बच्चों के लिए लाइसेंस बनाने की व्यवस्था है लेकिन वह बिना गियर वाले वाहनों के लिए। स्कूल संचालकों को समय-समय पर जागरूक किया जाता है।

सवाल : मधुपुर में आटो चालक मनमानी करते हैं, वे जहां नहीं वहीं खड़ा कर देते हैं।

जवाब : आटो चालकों के लिए भी नियम बनाया गया है। कहीं मनमानी कर रहे हैं या यातायात व्यवस्था में अवरोध उत्पन्न कर रहे हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सवाल : राब‌र्ट्सगंज में बढ़ौली चौराहे के समीप बस स्टैंड होने से अक्सर जाम लगता है।

जवाब : जाम की समस्या से निपटने के लिए वहां यातायात पुलिस की ड्यूटी लगायी जाती है अगर जाम की अभी भी समस्या है तो वहां अतिरिक्त सिपाही लगाए जाएंगे।

सवाल : सड़क पर कुछ बाइक वाले और कुछ चारपहिया वाहन चालक प्रेशर हार्न लगाकर चलते हैं।

जवाब : प्रेशर हार्न वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाती है। जल्द ही बड़ा अभियान चलेगा।

सवाल : सुरक्षित यात्रा के लिए क्या तरीका है।

जवाब: सुरक्षित यात्रा के लिए जरूरी है कि बाइक चलाने वाले हेलमेट का इस्तेमाल करें। चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट जरूर लगाएं। यातायात नियमों का पालन करें। सड़क के बाएं चलें। चट्टी-चौराहों पर दोनों तरफ वाहन देखकर ही चलें। नशे की हालत में वाहन न चलाएं। गति को नियंत्रित रखें तो यात्रा सुरक्षित होगी।

सवाल : यातायात नियमों के उल्लंघन पर क्या कार्रवाई की गई।

जवाब : जिले में एक नवंबर से लेकर अब तक 285 लोगों का चालान किया जा चुका है। आगे भी कार्रवाई की जाएगी। इस क्षेत्र से इन्होंने किया फोन

दैनिक जागरण के प्रश्न प्रहर कार्यक्रम में ¨सदुरी से बाबूलाल, रेणुकूट से सर्वेश, बहुआर से शिवनारायण, घोरावल से शिवम, सुनील यादव, घोरावल से राधेश्याम, रामगढ़ से संतोष कुमार, राब‌र्ट्सगंज से किशन व सुरेश, खलियारी से राजेश ¨सह आदि लोगों ने फोन कर यातायात प्रभारी सवाल पूछे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.