सोनभद्र में यूपीआइ लेनदेन पर शुल्क के फैसले के विरोध में व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन
सोनभद्र में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने 2000 रुपये से अधिक के UPI भुगतान पर 0.4% MDR शुल्क लगाने ...और पढ़ें

सोनभद्र में यूपीआई लेनदेन पर शुल्क के विरोध में व्यापारियों का ज्ञापन।
HighLights
व्यापार मंडल ने UPI MDR शुल्क का कड़ा विरोध किया।
2000 रुपये से अधिक के भुगतान पर 0.4% शुल्क।
व्यापारियों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन विधायक को सौंपा।
जागरण संवाददाता, सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने रविवार को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सदर विधायक भूपेश चौबे को सौंपा। जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि दो हजार रुपये से अधिक के यूपीआइ भुगतान पर प्रत्येक लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत एमडीआर शुल्क लगाए जाने और इसे 15 अक्टूबर से लागू करने का निर्णय व्यापार और जनहित में नहीं है।
उन्होंने कहा कि व्यापारी पहले से ही मंदी और ऑनलाइन कारोबार की मार झेल रहे हैं। बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ने के बीच अतिरिक्त शुल्क का भार भी व्यापारियों को वहन करना पड़ेगा। इससे व्यापार की लागत बढ़ने के साथ ही इसका असर ग्राहकों पर पड़ने की आशंका है। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप सिंह चंदेल और जिला महामंत्री राजेश बंसल ने कहा कि व्यापारी पहले से विभिन्न प्रकार के करों का भुगतान कर रहे हैं।
नई व्यवस्था से बाजार में लागत बढ़ सकती है, जिसका असर स्थानीय व्यापार पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इससे नकद लेनदेन बढ़ने और यूपीआई के प्रति लोगों का रुझान कम होने की भी आशंका है। यहां प्रकाश केशरी, अजीत जायसवाल, सुरेंद्र सिंह, आनंद जायसवाल, श्यामलाल केशरी, अजय केशरी, श्याम बाबू, दिनेश गुप्ता, नंदलाल कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
