Move to Jagran APP

आज शिवाजी तालाब में उतरेंगे आसमान से तारे

सामाजिक एवं धार्मिक आस्था के प्रतीक के रूप में तहसील मुख्यालय पर विद्यमान एतेहासिक शिवाजी तालाब पर 12 नवंबर को हजारों दीपों की रौशनी से जगमगाएगा।

By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Nov 2019 07:19 PM (IST)Updated: Mon, 11 Nov 2019 09:30 PM (IST)
आज शिवाजी तालाब में उतरेंगे आसमान से तारे
आज शिवाजी तालाब में उतरेंगे आसमान से तारे

जागरण संवाददाता, दुद्धी (सोनभद्र) : सामाजिक एवं धार्मिक आस्था के प्रतीक के रूप में तहसील मुख्यालय पर विद्यमान ऐतिहासिक शिवाजी तालाब 12 नवंबर को हजारों दीपों की रौशनी से जगमगाएगा। इसके लिए राजस्व विभाग के साथ ही नगर पंचायत के साथ अन्य सामाजिक संगठनों द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

loksabha election banner

तहसील मुख्यालय के शिवाजी तालाब पर देव दीपावली मनाने का बीजारोपण करीब दशक भर पहले यहां तैनात नायब तहसीलदार जितेन्द्र सिंह ने कुछ लेखपालों के साथ पांच सौ दीपों से इस परंपरा का शुभारंभ किया था। इसके बाद वे अपनी तैनाती के दौरान दीपों की संख्या लगातार बढ़ाते हुए स्थानीय लोगों को इससे जोड़ा। उनके स्थानान्तरण के बाद भी राजस्व महकमे के लोग इस परंपरा को जीवंत रखते हुए उसे भव्य बना दिया। बीते साल 51 सौ दीपों की संख्या इस बार दोगुनी होनी की संभावना है। सोमवार को नगर पंचायत द्वारा अभियान चलाकर तालाब परिक्षेत्र में विशेष सफाई कराई गई।

आयोजक मंडल से जुड़े लेखपाल अरुण कनौजिया एवं जेबीएस महामंत्री सुरेंद्र गुप्ता ने बताया कि तालाब के सभी घाटों पर दीपों के रखने का काम मंगलवार की सुबह से ही शुरू हो जाएगा। इसके लिए सभी स्वयं सेवकों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। लगभग सभी व्यवस्था किया जा चुका है। वही चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि ने भी बताया कि इस बार देव दीपावली पर शिवाजी तालाब अलग छटा आसमान से तारे उतरने सरीखा बिखेरेगी। इसका पुख्ता इंतजाम किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.