प्रवासी श्रमिकों को कराया गया भोजन
लॉकडाउन में सबसे ज्यादा परेशानी प्रवासी मजदूरों को उठानी पड़ रही है। तमाम प्रवासी मजदूर पैदल ही अपने घरों को जा रहे है। खगौन मध्य प्रदेश 10 मजदूर पैदल चलकर सोमवार को बीजपुर पहुचे।
जासं, बीजपुर (सोनभद्र) : लॉकडाउन में सबसे ज्यादा परेशानी प्रवासी मजदूरों को उठानी पड़ रही है। तमाम प्रवासी मजदूर पैदल ही अपने घरों को जा रहे है। खगौन मध्य प्रदेश से 10 मजदूर पैदल चलकर सोमवार को बीजपुर पहुंचे। एनटीपीसी के कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों द्वारा भूखे प्यासे श्रमिकों को भोजन कराया गया। संगठन के महामंत्री परमेश्वर भारती, लल्लू बैठा, शिवनाथ, संजय ने श्रमिकों के लिए भोजन कराने के साथ आगे के रास्ते के लिए बिस्कुट, फल की व्यवस्था की। प्रवासी मजदूर दिलीप, अजय, उपेंद्र आदि ने सभी का आभार व्यक्त किया। कहा कि कई दिनों से खाना नही खाया था। हमलोगों को झारखंड के गढ़वा तक जाना है।