Move to Jagran APP

राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रयागराज जाने से रोके जाने पर भड़के सपाजन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने से रोके जाने से आक्रोशित जनपद के सपाजनों ने मंगलवार को बढ़ौली चौराहे पर जाम लगा दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंक, मुख्यमंत्री पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया। कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का अपमान हम लोग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Feb 2019 05:56 PM (IST)Updated: Tue, 12 Feb 2019 05:56 PM (IST)
राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रयागराज जाने से रोके जाने पर भड़के सपाजन
राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रयागराज जाने से रोके जाने पर भड़के सपाजन

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने जाने से रोकने पर आक्रोशित हुए सपाजनों ने मंगलवार को राब‌र्ट्सगंज नगर के बढ़ौली चौराहे पर सड़क जाम कर दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंकते हुए मुख्यमंत्री पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया। कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का अपमान हम लोग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे।

loksabha election banner

जाम का नेतृत्व कर रहे सपा जिलाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार बल प्रयोग करके सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को छात्रों के बीच जाने से रोका है। उन्हें डर है कि प्रदेश के नौजवान तेजी से समाजवाद की तरफ रुख कर रहे हैं। चेतावनी देते हुए कहा कि सपा कार्यकर्ता अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ किसी भी दु‌र्व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करेगा। वहीं पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने कहा कि छात्रों व नौजवानों के नेता अखिलेश यादव को रोका जाना लोकतंत्र की हत्या के समान है। मांग करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार अपने इस हरकत के लिए लिखित रूप से माफी मांगे, नहीं तो सपा कार्यकर्ता व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होंगे। पूर्व विधायक रमेश चंद्र दुबे ने कहा कि प्रदेश के मुखिया दूसरे प्रदेशों के चुनाव में व्यस्त हैं, जबकि खुद के प्रदेश की जिम्मेदारी उनसे संभाली नहीं जा रही है। प्रदेश में आएदिन बड़ी-बड़ी घटनाएं हो रही हैं, लेकिन उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। सपा कार्यकर्ता नैतिकता के आधार पर प्रदेश सरकार से इस्तीफे की मांग करते हैं। इस मौके पर रामनिहोर यादव, प्रमोद यादव, महफूज आलम खां, मनीष त्रिपाठी, नितेश पांडेय, ओमप्रकाश त्रिपाठी, मोहन जायसवाल, कामरान खां, रामचंद्र भारती, राहुल सेठ, हिदायत खां, शीतल सोनी आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.