विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनभद्र में बाणसागर के तीन गेट खुले, सोन नदी में 332 क्यूमेक्स पानी का प्रवाह

By mukesh srivastava Edited By: Abhishek sharma
Published: Fri, 25 Sep 2026 04:15 PM (IST)

सोनभद्र में बाणसागर बांध का जलस्तर बढ़ने के बाद तीन रेडियल गेट खोल दिए गए हैं। इसके चलते सोन नदी ...और पढ़ें

सोनभद्र: बाणसागर बांध के गेट खुले, सोन नदी में बढ़ा जलस्तर, निचले इलाकों में चेतावनी।

सोनभद्र: बाणसागर बांध के गेट खुले, सोन नदी में बढ़ा जलस्तर, निचले इलाकों में चेतावनी।

HighLights

  1. बाणसागर बांध के तीन रेडियल गेट खोले गए।

  2. सोन नदी में 332 क्यूमेक्स पानी का प्रवाह जारी।

  3. निचले इलाकों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह।

जागरण संवाददाता, सोनभद्र। बाणसागर मुख्य बांध में पानी की आवक बढ़ने के बाद जलस्तर को पूर्ण भराव स्तर पर बनाए रखने के लिए शुक्रवार को तीन रेडियल गेट खोल दिए गए। सुबह 10:30 बजे गेट संख्या नौ की ओपनिंग 0.20 मीटर से बढ़ाकर 0.25 मीटर कर दी गई। वहीं गेट संख्या 10 और 11 को भी 0.25-0.25 मीटर खोल दिया गया।

तीनों गेटों से स्पिलवे के जरिए कुल 158 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है। बाणसागर मुख्य बांध के स्पिलवे और पावर हाउस क्रमांक तीन से सोन नदी में छोड़े जा रहे पानी को मिलाकर वर्तमान में कुल 332.30 क्यूमेक्स जलप्रवाह हो रहा है। जल संसाधन विभाग के अनुसार बांध में पानी की आवक और बढ़ने की स्थिति में डिस्चार्ज भी बढ़ाया जा सकता है।

जलप्रवाह बढ़ने के मद्देनजर गंगा कछार जल संसाधन विभाग, रीवा के मुख्य अभियंता ने मैदानी अमले को अलर्ट और सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। सोन नदी के निचले क्षेत्र में दोनों किनारों पर रहने वाले लोगों को नदी से पर्याप्त दूरी बनाए रखने तथा नदी में नहीं जाने के लिए आवश्यक सूचना प्रसारित कराने को कहा गया है। प्रशासन और मैदानी अमले से नदी के जलस्तर व प्रवाह पर लगातार नजर रखने की अपेक्षा की गई है।