परामर्श केंद्र में सुलझे तीन मामले
जासं सोनभद्र राबर्ट्सगंज स्थित महिला थाना परिसर में रविवार को परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया। इसमें आए सात शिकायती पत्रों में तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। महिला थाना प्रभारी द्वारा परामर्श केंद्र में आए दंपतियों के पारिवारिक विवाद मामलों का काउंसलिग के जरिए निस्तारण किया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Mar 2020 09:53 PM (IST)Updated: Sun, 01 Mar 2020 09:53 PM (IST)
जासं, सोनभद्र : राबर्ट्सगंज स्थित महिला थाना परिसर में रविवार को परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया। इसमें आए सात शिकायती पत्रों में तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। महिला थाना प्रभारी द्वारा परामर्श केंद्र में आए दंपतियों के पारिवारिक विवाद मामलों का काउंसिलिग के जरिए निस्तारण किया। इससे अलग रह रहे पति-पत्नी साथ रहने के लिए सहमत हुए। इसमें महिला थाना प्रभारी सन्तू सरोज, दीपिका सिंह, चंदा मिश्रा एवं अन्य महिला कांस्टेबल मौजूद रहीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें