सोनभद्र में ज्वेलरी की दुकान में हुई लूट के मामले में तीन आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
सोनभद्र और मध्य प्रदेश पुलिस ने जयंत में हुई ज्वेलरी दुकान लूट के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया ...और पढ़ें

सोनभद्र में ज्वेलरी दुकान लूट: पुलिस मुठभेड़ में तीन लुटेरे गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद।
HighLights
जयंत की ज्वेलरी दुकान में हुई थी लाखों की लूट।
पुलिस मुठभेड़ में एक लुटेरा घायल, दो अन्य पकड़े गए।
गिरफ्तार आरोपियों से लूटे गए जेवर और नकदी बरामद।
जागरण संवाददाता, सोनभद्र/ अनपरा। जनपद के शक्तिनगर बार्डर पर गुरुवार की शाम मध्यप्रदेश के जयंत के मस्जिद मार्केट स्थित बजरंग कांप्लेक्स में एक ज्वेलरी की दुकान में आधा दर्जन हथियार बंद युवकों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। लूटेरों की ओर से की गई फायरिंग से दुकान में काम कर रहे राहुल विश्वकर्मा घायल हो गया।
जबकि दुकान संचालक अखिलेश वर्मा के सिर में पिस्टल के बट से हमला कर घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही जनपद सोनभद्र के सभी सीमा व थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही शक्तिनगर पुलिय सक्रिय हो गई। तकनीकी माध्यमों से लूटेरो का पिछा करते हुये अनपरा पुलिस के साथ घेराबंदी शुरु की।
अनपरा डी-प्लांट रोड बेलवादह पिकनिक स्पाट के पास वाहनों की सघन चेकिंग शुरु की गई। इसी दौरान बाइक से दो संदिग्ध युवक आते दिखे। रुकने का इशारा देने पर वह तेजी से भागने लगे। पीछा किये जाने पर फायरिंग शुरु कर दी। पुलिस की ओर से जबाबी कार्रवाई में शक्तिनगर निवासी रोशन कुमार घायल हो गया। जबकि दूसरा युवक अनपरा निवासी राहुल कुमार मौके से भाग गया।
आरोपित के पास से लूटे गये जेवर व 50 हजार रुपये नकदी बरामद हुये। अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन ऋषभ रूणवाल ने चुर्क पुलिस लाइन सभागार में पत्रकार वार्ता में जयंत में लूट और मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपित के बारे में जानकारी दी। सोनभद्र पुलिस के सहयोग से मध्यप्रदेश की पुलिस ने भी आरोपित लकी पासवान एवं अनुराग चंद्रवंशी को बाइक से भागते समय गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूटा गया आभूषण बरामद कर लिया है।
लूटे गये सामान
बदमाशों ने ज्वेलरी की दुकान से 300 ग्राम सोने के आभूषण, 200 ग्राम चांदी के आभूषण समेत ढ़ाई लाख रुपये की लूट की थी। पकड़े गये तीनों आरोपितों के पास से 200 ग्राम सोने व चांदी के आभूषण समेत एक लाख चार हजार रुपये नगद एवं दो बाईक व दुकान कर्मी से छिने गये मोबाइल तथा एक पिस्टल व दो कट्टा बरामद किया है।
