Move to Jagran APP

यहां पर नहीं होती जातिवाद की राजनीति : स्वतंत्र देव

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने गुरुवार को विपक्षियों को निशाने पर लिया। उन्होंने राब‌र्ट्सगंज नगर के आरटीएस क्लब में सीएए के समर्थन में जन जागरण कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। कहा कि कांग्रेस झूठी पार्टी है। एक तरफ भाजपा के तीन नेता श्यामा प्रसाद मुखर्जी दीनदयाल उपाध्याय व अटल जी को तराजू पर रख दें और एक तरफ पूरी कांग्रेस। देखिए कौन भारी है। भाजपा गरीबों के लिए व राष्ट्र के लिए काम करती है। सोनिया अटल जी के शाइनिग इंडिया का मजाक उड़ाती थी जबकि स्वर्णिम चतुर्भुज योजना से उन्होंने सड़कों को बनवा कर देश की तस्वीर ही बदल दी।

By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Feb 2020 06:14 PM (IST)Updated: Thu, 06 Feb 2020 09:17 PM (IST)
यहां पर नहीं होती जातिवाद की राजनीति : स्वतंत्र देव
यहां पर नहीं होती जातिवाद की राजनीति : स्वतंत्र देव

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने गुरुवार को विपक्षियों को निशाने पर लिया। उन्होंने राब‌र्ट्सगंज नगर के आरटीएस क्लब में सीएए के समर्थन में जन जागरण कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। कहा कि कांग्रेस झूठी पार्टी है। एक तरफ भाजपा के तीन नेता श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय व अटल जी को तराजू पर रख दें और एक तरफ पूरी कांग्रेस। देखिए कौन भारी है। भाजपा गरीबों के लिए व राष्ट्र के लिए काम करती है। जबकि स्वर्णिम चतुर्भुज योजना के अंतर्गत अटलजी ने सड़कें को बनवा कर देश की तस्वीर ही बदल दी।

loksabha election banner

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने स्वामी करपात्री व गौ भक्तों पर गोलियां चलवाई। यह वही पार्टी है जिसने श्रीराम के अस्तित्व को ही नकार दिया, जबकि भगवान राम को पूरी दुनिया मानती है। कहा कि भाजपा की लड़ाई भ्रष्टाचार, नक्सलवाद, अन्याय, अत्याचार से है। सीएए, 365, 35 ए, तीन तलाक क्या राष्ट्रवाद से जुड़ा मुद्दा नहीं।

सिंह ने कि भाजपा सपा व बसपा नहीं है और यहां पर जातिवाद की राजनीति नहीं होती। हमारा कार्यकर्ता पार्टी के सबसे ऊंचे स्थान तक पहुंच सकता है। जाति की राजनीति करने वाली पार्टी बसपा अब कभी भी प्रदेश की सत्ता में वापस नहीं आने वाली। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को भी मंच से गिनाया। क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी क्षेत्र महेश चंद श्रीवास्तव ने कहा कि शाहीन बाग में जो हो रहा है वह विरोधी दलों की देन है। आज विपक्ष के पास को मुद्दा नहीं बचा है इसलिए वह इस तरह की राजनीति कर रहे हैं, जिसे देश की जनता समझ रही है।

जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के दम पर खड़ी है। नागरिकता कानून को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम को हमारे कार्यकर्ता दूर करेंगे। इसके लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। यह रहे उपस्थित

अमरेश पटेल, वीरेंद्र जायसवाल, जयप्रकाश चतुर्वेदी, रमेश मिश्रा, ओंकार केशरी, सदर विधायक भूपेश चौबे, अनिल मौर्या, संजय गौड़, छोटेलाल खरवार, तीरथ राज, अशोक मिश्रा, देवेन्द्र पटेल, अनूप तिवारी, गोविद यादव, धर्मवीर तिवारी, कमलेश चौबे, गीता देवी, प्राणमति देवी, रंजना सिंह, राजनारायण तिवारी, अजीत रावत, ओमप्रकाश दुबे, कृष्णमुरारी गुप्ता आदि रहे। मुस्लिम समाज ने जताया भरोसा

नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में गुरुवार को नगर स्थित आरटीएस मैदान पर दर्जनों की संख्या में पहुंचे मुस्लिम समाज के लोगों ने हाथ में तख्ती लेकर अपना समर्थन व्यक्त किया। कहा कि सीएए किसी भी स्थिति में देश के अल्पसंख्यकों की नागरिकता नहीं लेती। कहा कि इस कानून को लेकर विपक्षी दलों द्वारा भ्रामक प्रचार करके लोगों को भड़काने का काम कर रहा है। लेकिन देश का मुस्लिम समाज अब जाग चुका है और उन्हें पता है कि उनके हित को लेकर कौन सी पार्टी काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के अल्पसंख्यकों को साथ में लेकर चलने वाले जनप्रिय नेता है। इसमें जिला अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष दारा शिकोह, इकबाल, बसर नवाज, जुम्मन, शमशेर, दानिश खां, छोटेलाल आदि रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.