विषैले जंतु के काटने से युवती की मौत
अमवार गांव में शुक्रवार की देररात किसी जहरीले जंतु के काटने से एक 19 वर्षीय युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई। स्वास्थ्य कर्मियों के मेमो पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Apr 2019 04:49 PM (IST)Updated: Sat, 20 Apr 2019 04:49 PM (IST)
जासं, दुद्धी (सोनभद्र) : अमवार गांव में शुक्रवार की देररात किसी विषैले जंतु के काटने से एक 19 वर्षीय युवती की मौत हो गई। स्वास्थ्य कर्मियों की सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रात करीब आठ बजे प्रियंका (19) पुत्री कामेश्वर प्रसाद अपने घर में घरेलू काम निपटा रही थी, इसी बीच पैर के नीचे पड़े किसी विषैले जंतु ने उसे डंस लिया। इसका एहसास होते ही घर में कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिजन उसे दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराकर उपचार शुरू कराया। जहां देररात मौत हो गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें