भाई की बरात से पहले निकली चचेरी बहन की अर्थी
जुगैल थानांतर्गत नेवारी में एक घर में शादी की खुशियां अचा
By JagranEdited By: Published: Sat, 05 Jun 2021 04:33 PM (IST)Updated: Sat, 05 Jun 2021 04:33 PM (IST)
जागरण संवाददाता, ओबरा (सोनभद्र) : जुगैल थानांतर्गत नेवारी में एक घर में शादी की खुशियां अचानक गम में बदल गई। भाई की बारात निकलने से पहले ही शनिवार को चचेरी बहन की करेंट लगने से मौत हो गयी। नेवारी में नितेश पाठक की बारात शनिवार को बर्दी खटाई जिला सिगरौली (मध्यप्रदेश) जाने की तैयारी चल रही थी। इस खुशी भरे माहौल में नितेश की चचेरी बहन शिवांगी (17) पुत्री सूचित पाठक भी बारात के साथ जाने की तैयारी कर रही थी। इसी बीच कूलर चालू करने के दौरान दिन में 11.30 बजे वह करेंट के चपेट में आ गयी। करेंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। शाम तक घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें