पंच संकल्प के साथ होगी गुप्त काशी की यात्रा
जासं, सोनभद्र: गुप्त काशी दर्शन यात्रा, पंचतत्व की रक्षा सहित पंच संकल्प के जरिए पर्यावरणीय विन
जासं, सोनभद्र: गुप्त काशी दर्शन यात्रा, पंचतत्व की रक्षा सहित पंच संकल्प के जरिए पर्यावरणीय विनाश को बचाने के उद्देश्य से शुक्रवार को चुर्क स्थित पंचमुखी पहाड़ी पर बैठक हुई। इसका आयोजन गुप्त काशी सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष रवि प्रकाश चौबे ने किया। इसमें यात्रा की तिथि व उसके आयोजन की विस्तार से जानकारी दी गई।
ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष रवि प्रकाश चौबे ने कहा कि 19 से 23 अगस्त तक लगभग 622 किमी की यात्रा की जायेगी। इसमें पंच संकल्प के साथ साधना, मानवता की उत्पत्ति स्थल गुप्तकाशी दर्शन व पूजन यात्रा शामिल हैं। बताया कि पहले दिन 19 को गंगोत्री कुंड पर स्थित झारखंडे महादेव दीवानी चुआं से सुबह आठ बजे यात्रा प्रारम्भ होगी। जो छिपाताली, बिच्छियां, मातेश्वर, नलेश्वर, बाघेश्वर, सिद्धेश्वर, ऋणमुक्तेश्वर, सतपोखरिया, महदेवा होते हुए कंठा पहाड़ कुठिलवा मुनी आश्रम में रात्रि विश्राम किया जायेगा। दूसरे दिन यात्रा गुप्ता धाम ¨पडारी, अमिला धाम, गोमुख, मऊकला गांव, विजयगढ़ दुर्ग के बाद रात्रि विश्राम ओम पर्वत पर महामंगलेश्वर नाथ के दर्शन के बाद होगा। इसके साथ ही तीसरे दिन की यात्रा सोन त्रिवेणी संगम, भूतेश्वर बाबा, अमरगुफा, अचलेश्वर महादेव, सोनेश्वर, सलखन, पंचमुखी महादेव के बाद कण्वकोट में पहुंचकर गिरजा शंकर का दर्शन किया जायेगा। चौथे व पांचवें दिन की यात्रा बरैला, गौरीशंकर, उमा-महेश्वर, बैजूबाबा व काशी में विश्राम होगा। इसी क्रम में अंतिम दिन बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन के बाद गुप्त काशी में वापसी होगी। बैठक में राजू चौबे, राजेश अग्रहरि, लक्ष्मी दास, संदीप पांडेय व रामभरोसे मौजूद रहे।