ट्रेन के एसी कोच से बालक गायब , मचा हड़कंप
?????? ????? ?? ???????? ?? ???? ????? ???? ?? ??? ?????????-???? ????????? ?? ?? ??? ??? ??? ?????? ?? ??? ??? ?? ???? ?????? ?? ??? ?? ?? ??? ??? ?? ????? ???? ????? ???? ?? ???? ?????? ????? ?????? ?? ???? ?? ????? ?????? ?? ??????? ?? ??? ??? ?????? ??? ?????? ???? ????? ?? ????? ???? ???? ?? ?????? ?????? ?? ?????? ?? ????? ???? ???? ?? ???? ????? ??? ???? ??? ?? ??? ???? ?? ???? ?? ?????? ?? ??? ?? ????? ?? ????? ???? ????
जागरण संवाददाता, चोपन (सोनभद्र): पश्चिम बंगाल के संतरागाछी से चलकर अजमेर शरीफ जा रही संतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस अप के एसी कोच में शनिवार की भोर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक चार साल का मासूम बालक अचानक गायब हो गया। बिल्ली रेलवे जंक्शन पर जैसे ही गाड़ी पहुंची और परिजनों को पता चला तो तत्काल चैन पु¨लग कर गाड़ी को रोका गया। वहां से स्टेशन मास्टर और जीआरपी को सूचना देकर बालक की तलाश कराई गई। काफी खोजबीन के बाद बच्चे को चोपन बस स्टैंड के पास से बरामद किया गया।
पश्चिम बंगाल के संतरागाछी से चलकर अजमेर जा रही संतरागाछी एक्सप्रेस चोपन रेलवे स्टेशन पर भोर में रुकी थी। ट्रेन के एसी कोच संख्या बी-4 के सीट नंबर एक पर बैठे सलीम अहमद का चार वर्षीय पुत्र अचानक उतर गया। किसी को पता भी नहीं चला। गाड़ी आगे बढ़ी तो परिजनों की नजर बच्चे पर पड़ी तो वह नहीं था। कोच में इधर-उधर देखने के बाद बिल्ली जंक्शन पर पहुंचते ही परिजनों ने चैन पु¨लग की और स्टेशन मास्टर को मामले से अवगत कराया। वहां से तत्काल जीआरपी को सूचना दी गई।
जीआरपी पुलिस उपनिरीक्षक शिवनाथ ¨सह के नेतृत्व में टीम ने तत्काल सर्च अभियान चलाया। तब-तक सुबह हो गई थी। इस बीच सूचना मिली कि बच्चा चोपन बस स्टैंड पर है। वहां पहुंची पुलिस ने बच्चे को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। सलीम अहमद साउथ वेस्ट बंगाल के रहने वाले हैं।