विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनभद्र में अब बेलन नदी का पुल बाढ़ की वजह से हुआ जलमग्न, दर्जनों गांवों में लोगों का आवागमन बाधित

By Digital Desk Edited By: Abhishek sharma
Published: Thu, 20 Aug 2026 04:14 PM (IST)

सोनभद्र के यमशोकर देवरा गांव के पास बेलन नदी पर बना पुल बाढ़ में डूब गया है, जिससे दर्जनों गांवों ...और पढ़ें

सोनभद्र में बेलन नदी का पुल डूबा दर्जनों गांवों का संपर्क टूटा आवागमन बाधित।

सोनभद्र में बेलन नदी का पुल डूबा दर्जनों गांवों का संपर्क टूटा आवागमन बाधित।

HighLights

  1. बेलन नदी का पुल बाढ़ में पूरी तरह जलमग्न हो गया।

  2. दर्जनों गांवों का मीरजापुर-राबर्ट्सगंज मार्ग से संपर्क बाधित।

  3. ग्रामीणों को 8 किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा।

जागरण संवाददाता, करमा (सोनभद्र)। राबर्ट्सगंज ब्लाक क्षेत्र के यमशोकर देवरा गांव के समीप बेलन नदी पर बना पुल बाढ़ के पानी में पूरी तरह जलमग्न हो गया है। पुल की ऊंचाई कम होने के कारण बारिश होते ही नदी का पानी इसके ऊपर से तेज बहाव के साथ गुजरने लगता है।

इससे मीरजापुर- राबर्ट्सगंज मार्ग से घोरावल-राबर्ट्सगंज को जोड़ने वाले मार्ग पर आवागमन बंद हो गया है। पुल डूबने से कसया, जोकाही, यमशोकर, ओईनी, जिवार देवरा, कन्होरा और भगवंतपुर सहित दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। स्कूली छात्र-छात्राओं की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।

ग्रामीणों के अनुसार, पुल पार कर महज 200 मीटर की दूरी तय करने के बजाय करीब आठ किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है। क्षेत्रीय निवासी राजेश मेहता, अवधेश मेहता, प्रेमनाथ, सुमन, वीरेंद्र व सुरेश ने बताया कि वर्ष 2026-27 में सड़क चौड़ीकरण और निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन पुल की ऊंचाई नहीं बढ़ाई गई।