सततवाहिनी नदी के तट पर किया तर्पण
इलाके में सततवाहिनी नदी के तट पर निर्मित छठ घाट पर पितृ पक्ष का शुभारंभ होते ही रविवार को दर्जनों लोगों ने अपने पितरों का तर्पण किया। पुरोहित राजू रंजन तिवारी के नेतृत्व में दूसरे दिन तर्पण कराया। पुरोहित ने सर्वप्रथम पित्र तर्पण देने आए लोगों को बताते हुए कहा कि हिदू सनातन धर्म के अनुसार हम अपने पि
जागरण संवाददाता, विढमगंज(सोनभद्र) : इलाके में सततवाहिनी नदी के तट पर निर्मित छठ घाट पर पितृ पक्ष का शुरू होते ही रविवार को दर्जनों लोगों ने अपने पितरों का तर्पण किया। पुरोहित राजू रंजन तिवारी के नेतृत्व में दूसरे दिन तर्पण कराया। पुरोहित ने सर्वप्रथम पित्र तर्पण देने आए लोगों को बताते हुए कहा कि हिदू सनातन धर्म के अनुसार हम अपने पितरों को साल में एक बार पित्र तर्पण कर पखवारे में याद करते हैं। यह परंपरा हमारे धर्म ग्रंथों के मुताबिक चलता आ रहा है। भगवान श्रीराम भी अपने पितरों को फल्गू नदी में पिडदान करके पितृ तर्पण किया था। मान्यता है की हमारे पित्र भी चाहे जहां कहीं भी हो अपने परिजनों को याद किया करते हैं। उनके सुख समृद्धि को भी देखने की लालसा लिए वह इस पित्र तर्पण पखवारे में आते हैं।