आग से झुलसी किशोरी
बीजपुर पुनर्वास प्रथम में रविवार की सुबह खाना बना रही एक किशोरी आग लगने से बुरी तरह झुलस गई। परिजनों द्वारा उसे इलाज हेतु रिहंद चिकित्सालय में ले जाया गया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Feb 2019 09:15 PM (IST)Updated: Sun, 17 Feb 2019 09:15 PM (IST)
जासं, बीजपुर (सोनभद्र) : बीजपुर पुनर्वास प्रथम में रविवार की सुबह खाना बना रही एक किशोरी आग लगने से बुरी तरह झुलस गई। परिजन उसे इलाज के लिए रिहंद चिकित्सालय ले गए। बीजपुर निवासी राजेश गुप्ता की 14 वर्षीय पुत्री प्रतिभा गुप्ता घर में खाना बना रही थी। खाना बनाते समय चूल्हे की आग उसके कपड़े में लग गई और विकराल रूप ले लिया। परिजन उसे बचाने का भरपूर प्रयास किए लेकिन वह आग से काफी झुलस गई। चिकित्सालय में पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें