50 छात्रों में बांटा गया स्वेटर
ठंड बढ़ने के साथ सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को प्रदेश सरकार के निर्देश पर स्वेटर वितरण का कार्य प्रारंभ हो गया है। शुक्रवार को राबटर्सगंज स्थित अखाड़ा महाल के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत 104 छात्रों के सापेक्ष 50 बच्चों में स्वेटर भाजपा नगर महामंत्री अभिषेक गुप्ता ने बांटा। श्री गुप्
जासं, सोनभद्र : ठंड बढ़ने के साथ ही सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को प्रदेश सरकार के निर्देश पर स्वेटर वितरण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। शुक्रवार को राबर्ट्सगंज स्थित अखाड़ा मोहाल के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत 104 छात्रों के सापेक्ष 50 बच्चों में स्वेटर भाजपा नगर महामंत्री अभिषेक गुप्ता ने बांटा। नगर महामंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार का स्पष्ट निर्देश है कि ठंड के मौसम में सभी सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को स्वेटर वितरित किया जाए, इसी क्रम में यह कार्य किया गया है। इस दौरान उपस्थित अध्यापकों को बेहतर पठन-पाठन कराने की बात नगर महामंत्री ने की। इस मौके पर अमन वर्मा, मंजू सोनकर, वंदना ¨सह, पूजा पांडेय आदि रहे।