विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनभद्र में अस्पताल के शौचालय से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ निलंबित पटवारी

By Prashant Kumar Shukla Edited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 29 Aug 2026 04:20 PM (IST)

निलंबित पटवारी राजेश नामदेव सोनभद्र के जिला अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। भूमि हेराफेरी मामले में ...और पढ़ें

अस्पताल के शौचालय से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ निलंबित पटवारी, पुलिस महकमे में हड़कंप।

अस्पताल के शौचालय से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ निलंबित पटवारी, पुलिस महकमे में हड़कंप।

HighLights

  1. निलंबित पटवारी राजेश नामदेव अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर फरार।

  2. भूमि हेराफेरी मामले में गिरफ्तार आरोपी की तलाश जारी।

  3. निगरानी में लापरवाही पर दो पुलिसकर्मी निलंबित, जांच शुरू।

जागरण संवाददाता, सिंगरौली (सोनभद्र)। शासकीय भूमि में हेराफेरी और कूटरचना के मामले में गिरफ्तार निलंबित पटवारी राजेश नामदेव जिला चिकित्सालय ट्रामा सेंटर बैढ़न से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

आरोपित के फरार होने की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में अफरातफरी का माहौल रहा। उसकी तलाश में कोतवाली बैढ़न और मोरवा थाने की अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं।

दूसरी तरफ पुलिस हिरासत में आरोपी की निगरानी में लापरवाही बरतने पर पुलिस अधीक्षक सियाज केएम ने ड्यूटी पर तैनात एएसआइ गुलाब प्रसाद बहरोलिया और आरक्षक श्याम सुंदर सिंह को निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया है।

घटना के बाबत बताया गया कि आरोपित ने शौच जाने की बात कही। जिसके बाद पुलिसकर्मी उसे शौचालय तक लेकर गए, लेकिन इसी दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

आरोपित को न्यायालय में पेश करने के लिए पुलिस लेकर आई थी। इस दौरान पुलिस को झांसा देकर वह फरार हो गया। उसकी तलाश के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। निगरानी में लापरवाही बरतने पर एएसआई और आरक्षक को निलंबित कर दिया गया है। - सियाज केएम, पुलिस अधीक्षक।