नेताजी हिला दिए थे अंग्रेजी हुकूमत के पैर
गठनों ने नेताजी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। उनके कृतित्व को याद किया। कहा कि नेताजी ने जिस प्रकार देश से बाहर रहकर ब्रितानी हुकूमत से लड़ाई ठानी और उनके पैर हिलाए वह निश्चित रूप से हमें गौरवान्वित करता है। ऐसे महापुरुष एक युग में एक बार ही जन्म लेते हैं।
जागरण संवाददाता, सोनभद्र : देश की आजादी के लिए आजाद हिद फौज का गठन करने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर जिले में कार्यक्रम आयोजित हुए। अलग-अलग संगठनों ने नेताजी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। उनके कृतित्व को याद किया। कहा कि नेताजी ने जिस प्रकार देश से बाहर रहकर ब्रितानी हुकूमत से लड़ाई ठानी और उनके पैर हिलाए वह निश्चित रूप से हमें गौरवान्वित करता है। ऐसे महापुरुष एक युग में एक बार ही जन्म लेते हैं।
जयंती के मौके पर भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत चौबे ने कहा कि सुभाष बाबू के अन्दर असीम साहस और अनूठी संकल्प शक्ति का अनंत प्रवाह विद्यमान था। उनके अद्भुत व्यक्तित्व और ओजस्वी वाणी ने लोगों के हृदय में स्वतंत्रता का ज्वार उत्पन्न किया। उनका जीवन देश के युवाओं के लिए एक आदर्श है। इसमें भाजपा जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह चंदेल, महामंत्री रामसुंदर निषाद, मुरारी गुप्ता, संतोष शुक्ला, अजीत रावत, विनोद पटेल, दिलीप चौबे आदि थे।
वहीं युवा भारत के रक्तदान शिविर में सात लोगों ने रक्तदान किया। इसमें आशीष पाठक, देव कुमार, अभिषेक, प्रदीप, मनोज, संजय कुमार, सुनील कुमार व विनीत कुमार आदि थे। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष रामराज गोंड़, अरविद सिंह, जगदीश मिश्रा, शत्रुंजय मिश्रा, आशुतोष दुबे जयंती मनाई। सदर ब्लाक के उंचड़ीह गांव में गोष्ठी में मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी, चंद्रकांत शर्मा, दीपक केसरवानी, ओम प्रकाश त्रिपाठी सुभाष बाबू को याद किया। डीएवी स्कूल में भी जयंती मनाई गई।
ओबरा : सुभाष तिराहे पर यूपी बिजली बोर्ड इंप्लाइज यूनियन (सीटू) के तत्वाधान में जयंती मनाई गई। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रानमती देवी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सीटू जिलाध्यक्ष अवधराज सिंह समेत विश्वंभर प्रसाद, मनीष मिश्रा आदि रहे। राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं ने मांग की कि सभी क्रांतिकारियों को शहीद का दर्जा मिले। इसमें आनंद पटेल दयालु, शाहिद अली, जावेश वानी, महेश अग्रहरि आदि रहे।
अनपरा : मुख्य अतिथि बीएमएस के महामंत्री अरुण कुमार दुबे ने युवाओं को सुभाष चंद्र बोस की जीवनगाथा से प्रेरणा लेकर राष्ट्र के समक्ष खड़ी चुनौतियों का बहादुरी से सामना करने की नसीहत दी। इसमें अनिल कुमार तिवारी, बेचूलाल, मनोज सिंह, पीएल पटेल, सुशील कुमार सिंह आदि रहे। अनपरा परियोजना आवासीय परिसर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य बीके सिंह एवं सभी शिक्षकों ने नेताजी के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित किया। इसमें आरके मिश्रा, गिरिवर शंकर तिवारी आदि रहे।
शक्तिनगर (सोनभद्र) : डीएवी पब्लिक स्कूल खड़िया में प्रधानाचार्य संध्या पांडेय ने कहा कि वह अलौकिक प्रतिभा के धनी थे। उनका पूरा जीवन देश और देशवासियों के लिए समर्पित था।
घोरावल : भारतीय इंटर कालेज सभागार में प्रबंधक करुणाकर पाठक ने कहा कि देश में क्रांति की अलख जगाने वाले नेताजी सुभाषचंद्र बोस से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए कि राष्ट्र सर्वोपरि है। इसमें गणेश देव पांडेय, अजय सिंह, परशुराम गिरी, हनुमान प्रसाद आदि रहे।