हड़ताल की रणनीति को दिया मूर्त रूप
सोनभद्रहड़ताल की रणनीति को दिया मूर्त रूप।
जासं, अनपरा (सोनभद्र) : एनसीएल की कोल परियोजनाओं में आज से शुरू हो रहे तीन दिवसीय हड़ताल के मद्देनजर श्रमिक संगठन दिनभर रणनीति तैयार कर मूर्तरूप दिया। गुरुवार की अलसुबह पांच बजे पहली शिफ्ट में ही हड़ताली कोल श्रमिक झंडा-बैनर के साथ खदान क्षेत्र जाने वाले मार्ग पर डट जाएंगे। सभी संगठन अपनी-अपनी जिम्मेदारी निर्धारित कर ली है। सभी परियोजनाओं में बुधवार को जन-जागरण का कार्यक्रम जारी रहा। हड़ताल में शामिल एटक, इंटक, बीएमएस, सीटू, एचएमएस, सिस्टा, सिटिया, इनमोसा, एसटी एससी ओबीसी कांउसिल इम्पलाइज आदि श्रमिक संगठन के पदाधिकारी आनलाइन सभी परियोजनाओं के पदाधिकारियों से सभी गतिविधियों की जानकारी लेते रहे। तीन दिवसीय हड़ताल के निमित्त श्रमिक संगठन के पदाधिकारी सभी शिफ्टों में कोई ड्यूटी पर नहीं जाए, इसके लिए पैनी नजर बनाएं हुए है।