पंचायत चुनाव को लेकर बनाई गई रणनीति
जागरण संवाददाता खलियारी (सोनभद्र) भारतीय जनता पार्टी नगवां मंडल की बैठक सोमवार को वैनी।
जागरण संवाददाता, खलियारी (सोनभद्र) : भारतीय जनता पार्टी नगवां मंडल की बैठक सोमवार को वैनी स्थित दुन्नीलाल डिग्री कालेज में हुई। इस दौरान त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई।
मुख्य अतिथि पंचायती चुनाव के जिला संयोजक अशोक मौर्य ने बताया कि नगवां मंडल के सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत स्तर पर एक प्रमुख बनाए गए हैं। इसकी जिम्मेदारी ग्राम पंचायत में बनने वाली वोटर लिस्ट में बढ़ने वाले नामों का संशोधन करने की जिम्मेदारी दी गई है। कहा की पार्टी पंचायत स्तर पर चुनाव लड़ने की तैयारी में मनोयोग से लग गई है। 12 अक्टूबर तक वोटर लिस्ट में नाम बढ़ाने व कटवाने के फार्म का आवेदन करें। इसमें मनोज जायसवाल, देवी सिंह, राजकुमार गोंड़, हीरेश द्विवेदी, विजय सिंह, ओम प्रकाश जयसवाल, पन्नालाल पासवान आदि थे। अध्यक्षता मंडल के उपाध्यक्ष अशोक सिंह नेहरू ने किया।