खेत में मगरमच्छ मिलने से हड़कंप
जासं, घोरावल (सोनभद्र) : कोतवाली क्षेत्र के भरौली ग्राम पंचायत में शुक्रवार शाम को खेत में मगरमच्छ मिलने से हड़कंप मच गया। बताया गया कि भरौली ग्राम पंचायत के मिसिरगवां में शुक्रवार शाम को जितेंद्र की खेत में एक मगरमच्छ दिखाई दिया। जितेंद्र की सूचना पर वन विभाग व पुलिस विभाग के लोग मौके पर पहुंचे। मगरमच्छ को देखने के लि
जासं, घोरावल (सोनभद्र) : कोतवाली क्षेत्र के भरौली ग्राम पंचायत में शुक्रवार शाम को खेत में मगरमच्छ मिलने से हड़कंप मच गया। भरौली ग्राम पंचायत के मिसिरगवां में शुक्रवार शाम को जितेंद्र की खेत में एक मगरमच्छ दिखाई दिया। जितेंद्र की सूचना पर वन विभाग व पुलिस विभाग के लोग मौके पर पहुंचे। मगरमच्छ को देखने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई। टीम ने दो घंटे के कड़े मशक्कत में मगरमच्छ को पकड़ा लिया। वन्य जीव रक्षक नीटू शर्मा ने बताया कि पकड़ा गया मगरमच्छ करीब पांच फीट का है, जो नर प्रजाति का है। मगरमच्छ को पकड़कर मुक्खा फाल के दह में सुरक्षित छोड़ दिया गया है। टीम में वन्य जीव रक्षक नीटू शर्मा, सच्चिदानंद, पप्पू, महेंद्र प्रताप ¨सह व पीयूष तिवारी रहे।