एसपी की पुत्री बनीं जज, मिली चौथी रैंक
जिले के पन्नूगंज थाना क्षेत्र में स्थित ऐलाई गांव निवासी डा. धर्मवीर सिंह की पुत्री एकाग्रता सिंह को यूपीपीसीएस (जे) में सफलता मिली है। वह अपने परिवार के साथ गाजियाबाद में रहकर तैयारी करती थीं। डा. धर्मवीर वर्तमान समय में सिद्धार्थनगर में पुलिस अधीक्षक हैं।
जासं, सोनभद्र : जिले के पन्नूगंज थाना क्षेत्र में स्थित ऐलाई गांव निवासी डा. धर्मवीर सिंह की पुत्री एकाग्रता सिंह को यूपीपीसीएस (जे) में सफलता मिली है। वह अपने परिवार के साथ गाजियाबाद में रहकर तैयारी करती थी। डा. धर्मवीर वर्तमान समय में सिद्धार्थनगर में पुलिस अधीक्षक हैं। एकाग्रता सिंह की प्रारंभिक शिक्षा उनके नाना यशवंत सिंह निवासी भारद्वाजपुरम प्रयागराज के रहकर हुई। वहां सेंट मेरी इलाहाबाद में सातवीं तक शिक्षा ग्रहण कीं। इसके बाद आठवीं से इंटरमीडिएट तक सेंट मेरी कान्वेंट स्कूल कानपुर में हुई। 2009 में हाईस्कूल एवं 2011 में इंटरमीडिएट किया। बीए और एलएलएबी की शिक्षा सिम्बायसिस लॉ स्कूल नोएडा से 2016 में पूरा किया। नोएडा के ही इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से एलएलएम किया। यूपीपीसीएस (जे) की परीक्षा में सफल 610 अभ्यर्थियों में प्रदेश में चौथा स्थान मिला है। इन्होंने यह सफलता दूसरे प्रयास में किया है। एकाग्रता की मां नीलम सिंह इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एमए एवं लॉ करके अपने बच्चों के साथ गाजियाबाद में रहती हैं।