धान खरीद में अनियमितता पर सपाजनों ने किया प्रदर्शन
जागरण संवाददाता सोनभद्र राबर्ट्सगंज नगर के कचहरी चौरहा पर रविवार को सपा कार्यकर्ताओ।
जागरण संवाददाता, सोनभद्र : राबर्ट्सगंज नगर के कचहरी चौरहा पर रविवार को सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर किसानों की आवाज को बुलंद किया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार धान खरीदने में आनाकानी कर रही है और दुकानदारों से धान खरीदकर लक्ष्य पूरा किया जा रहा है।
जिला सचिव प्रमोद यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कहाकि प्रदेश की भाजपा सरकार में. किसान
परेशान हैं। धान क्रय केंद्रों का ये हाल है कि एक से डेढ़ महीने तक किसान अपनी उपज लेकर खड़े हैं लेकिन खरीदारी नहीं हो रही है। कुछ किसान तो तंग आकर अपनी उपज को ही जला दे रहे हैं। मीरजापुर में किसान ने जहर खा लिया लेकिन सरकार को कोई भी चिता नहीं है। यह भी कहा कि गेहूं की सिचाई चल रही है। ऐसे में डीजल का दाम बढ़ाकर किसानों को परेशान किया जा रहा है। पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों के इशारे पर काम कर रही है। इस मौके पर मोती कोल, विष्णु भारती, मुन्ना कुशवाहा, मंगल मौर्या, सुखराम, बृजराज शर्मा व हीरा सोनकर उपस्थित रहे।
आदिवासियों के साथ सरकार कर रही अन्याय : ब्यास जी
जागरण संवाददाता, गुरमा (सोनभद्र) : पूर्व मंत्री ब्यास जी गौड़ ने रविवार को विरांगना महारानी दुर्गावती मरावी स्मारक स्थल रूदौली में अदिवासी समाज के लोगों के बीच जनचौपाल लगाकर समस्याओं को सुना व शिक्षा के प्रति आदिवासी समाज को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में आदिवासियों का उत्पीड़न हो रहा है।
कहा कि गरीब तबके के लोगों को उनके ही बदहाली पर छोड़ दिया गया है। वशिष्ठ अतिथि पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने कहा की आदिवासी समाज के लोग भाजपा सरकार में हर सुविधा से वंचित हो गए हैं। जिलाध्यक्ष विजय यादव , ग्राम प्रधान रेडिया सुनील गौड, वरिष्ठ सपा नेता इश्तियाक खान, जिला महासचिव मो. सईद कुरैशी, जिला उपाध्यक्ष रमेश यादव, सूरज चौरसिया, निर्मल चेरो, रूदौली प्रधान प्रतिनिधि रामलखन आदि मौजूद रहे।