विभिन्न समस्याओं को ले सपाइयों का प्रदर्शन
विभिन्न जन समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सदर तहसील परिसर में गुरुवार को प्रदर्शन किया। कहा कि अगर जल्द ही समस्याओं के निस्तारण को लेकर कोई सार्थक कदम नहीं उठाया गया तो हम लोग व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे
जासं, सोनभद्र : विभिन्न जन समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सदर तहसील परिसर में गुरुवार को प्रदर्शन किया। कहा कि अगर जल्द ही समस्याओं के निस्तारण को लेकर कोई सार्थक कदम नहीं उठाया गया तो हम लोग व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि समाजवादी पेंशन, विधवा पेंशन से लगायत ग्रामीण क्षेत्रों में एंबुलेंस न पहुंचने के कारण आमजन हैरान-परेशान है। बावजूद इसके जिम्मेदार लोग पूरी तरह से मौन साधे हुए हैं। श्री यादव ने कहा कि जिले में शासन की योजनाओं का सही क्रियान्वयन न होने से गरीब व असहाय लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए मरीजों को एक-एक महीने का नंबर मिल रहा है। पेंशन के लिए गरीब लोग कलेक्ट्रेट का चक्कर काट रहे हैं। आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चालू की गई जन-धन योजना महज कागजों पर ही संचालित हो रही है। नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा कि मातृत्व योजना का लाभ पात्रों को नहीं मिल पा रहा है। केंद्र व प्रदेश सरकार की अधिकांश योजनाएं कागजों पर ही संचालित हो रही हैं। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो हम लोग व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर मुन्ना कुशवाहा, सुरेश अग्रहरि, गुलाम यासीन, निर्मल यादव, आलोक सोनी, राममूरत, गोपाल आदि रहे।