रैना बसेरा खोलने के लिए सपाजनों ने किया प्रदर्शन
जिला व नगर पालिका प्रशासन पर लगाया उपेक्षा का आरोप - नगर पालिका प्रशासन पर लगाया जनहित की समस्याओं के उपेक्षा का आरोप जागरण संवाददाता, सोनभद्र : समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को रैन बसेरा को खोले जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। मांग किया कि जनहित की समस्याओं को देखते हुए जल्द से जल्द सपा सरकार में बने रैन बसेरा को आमजन के लिए खोला जाए। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही इसे संचालित नहीं किया गया तो हम लोग व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
जागरण संवाददाता, सोनभद्र : समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को रैन बसेरा खोले जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। मांग किया कि जनहित की समस्याओं को देखते हुए जल्द से जल्द रैन बसेरा को आमजन के लिए खोला जाए। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही इसे संचालित नहीं किया गया तो हम लोग व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि सपा सरकार में लाखों रुपये की लागत से बना शेल्टर होम राजनीतिक कारणों से बंद किया गया है। समाजवादी पार्टी हमेशा गरीब व असहायों के लिए काम करने वाली पार्टी है। इसी सरकार में यह भवन बनवाया गया था लेकिन सत्ता परिर्वतन के बाद से ही यह भवन सत्ता पक्ष के लोगों के लिए आरामगाह बन गया। जहां पर गरीब व असहाय लोगों को रुकना चाहिए वहां पर बड़े-बड़े लोग आकर रुकते हैं। जिला प्रशासन पर इस गंभीर मुद्दे पर चुप्पी साधने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो हम लोग व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर मनीष त्रिपाठी, मुन्ना कुशवाहा, हिरा सोनकर, साकिल अहमद, मोती कोल, जुनैद, गुलाब, गोपाल मोदनवाल आदि रहे।