Move to Jagran APP

Sonbhadra News: 21 लाख आबादी में 377460 ने लगवाए सतर्कता डोज, प्रथम व द्वितीय डोज में 1 लाख से अधिक का अंतर

म्योरपुर व चोपन ब्लाक में टीकाकरण की रफ्तार मानक के अनुसार नहीं है। पिछले काफी समय से वैक्सीन न होने के कारण टीकाकरण प्रभावित था। सोमवार को 90 हजार डोज का नया खेप जनपद को मिला है। इससे टीकाकरण को लेकर फिर से सक्रियता बढ़ने की उम्मीद है।

By Prashant Kumar ShuklaEdited By: Shivam YadavPublished: Tue, 24 Jan 2023 05:53 PM (IST)Updated: Tue, 24 Jan 2023 05:53 PM (IST)
Sonbhadra News: 21 लाख आबादी में 377460 ने लगवाए सतर्कता डोज, प्रथम व द्वितीय डोज में 1 लाख से अधिक का अंतर
टीकाकरण को लेकर फिर से सक्रियता बढ़ने की उम्मीद है।

सोनभद्र, जागरण टीम: जनपद की आबादी 21 लाख 77 हजार 754 के आसपास है। इसमें से अब तक 13 लाख 98 हजार 884 लोगों ने कोविड वैक्सीन की प्रथम डोज दिया गया है। 12 लाख 68 हजार 677 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई है। इस नजर से देखें तो प्रथम व द्वितीय डोज में ही एक लाख 30 हजार का अंतर है। इसके अलावा, 16 जनवरी तक महज तीन लाख 77 हजार 460 लोगों ने बूस्टर डोज लिया है। टीकाकरण में चतरा, घोरावल व राबर्ट्सगंज ब्लाक की रफ्तार बेहतर है। 

loksabha election banner

म्योरपुर व चोपन ब्लाक में टीकाकरण की रफ्तार मानक के अनुसार नहीं है। पिछले काफी समय से वैक्सीन न होने के कारण टीकाकरण प्रभावित था। सोमवार को 90 हजार डोज का नया खेप जनपद को मिला है। इससे टीकाकरण को लेकर फिर से सक्रियता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

12 से 17 वर्ष टीकाकरण के द्वितीय डोज में अंतर

12 से 14 वर्ष के किशोरों के वैक्सीनेशन का लक्ष्य 78898 रखा गया था, जिसके सापेक्ष 76019 को प्रथम डोज, 66870 को द्वितीय डोज लगाया गया है। 15 से 17 वर्ष का लक्ष्य 130665 रखा गया था। जिसके सापेक्ष 125378 को प्रथम डोज व 102515 को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई है। इस तरह से 12 से 17 आयु वर्ष के किशोरों को प्रथम व द्वितीय डोज मिलाकर 370782 डोज लगाया गया है।

डोज के लिए किया जा रहा जागरूक

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आरएस ठाकुर ने बताया कि जनपद में वैक्सीन का स्टाक पर्याप्त है। इसके अलावा सतर्कता डोज के लिए लोगों को जागरूक किया जा रह है। द्वितीय डोज वाले लोगों से भी अपील है कि वह अपना टीकाकरण समय से करा लें।

आंकड़ों में

कुल टीकाकरण : 3415805

प्रथम डोज : 1398884

द्वितीय डोज : 1268677

सतर्कता डोज : 377460

12 से 14 वर्ष : 142889

15 से 17 वर्ष : 227893।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.