विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ओवरलोड ट्रेलर से गिरी कोयले की चट्टान में दबकर बाइक सवार की मौत, रेलवे क्रॉसिंग के हुआ हादसा

Published: Fri, 20 Mar 2026 10:53 PM (IST)

शक्तिनगर, सोनभद्र में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। पीडब्ल्यूडी मोड़ रेलवे क्रॉसिंग के पास ओवरलोड कोयला ले जा रहे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, शक्तिनगर (सोनभद्र)। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत पीडब्ल्यूडी मोड़ रेलवे क्रॉसिंग के पास शुक्रवार रात करीब 9 बजे दर्दनाक हादसा हो गया। ओवरलोड कोयला लादकर जा रहे ट्रेलर से अचानक पीछे की ओर कोयले की भारी चट्टान गिर गई, जो पीछे चल रहे बाइक सवार पर आ गिरी।

हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत होने की सूचना है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया, जिससे आवागमन प्रभावित हो गया।

यह भी पढ़ें- पुलिस मुठभेड़ में मतिकापुर लूटकांड का आरोपित और 25000 का इनामी गिरफ्तार, पर में लगी गोली

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और हालात को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है। खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान और अन्य विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।