विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एमएलसी चुनाव: सोनभद्र में तैयारी अंतिम दौर में, अधिकारी-कर्मचारी बिना अनुमति नहीं छोड़ेंगे मुख्यालय

Published: Sun, 18 Oct 2026 05:21 PM (IST)

सोनभद्र में एमएलसी चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर अधिकारियों और कर्मचारियों को बिना अनुमति मुख्यालय न छोड़ने का निर्देश दिया ...और पढ़ें

सोनभद्र के जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़

सोनभद्र के जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़

जागरण संवाददाता, सोनभद्र। एमएलसी चुनाव को लेकर तैयारी लगभग अंतिम दौर में हैं। 23 नवंबर को होने वाले इस चुनाव के लिए जिले में 18,591 मतदाता हैं। चुनाव को लेकर जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।

जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर उत्तर प्रदेश विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत निर्वाचन कार्यक्रम निर्गत किया गया है।

इसके साथ ही भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दौरान प्रयुक्त होने वाली ईवीएम और वीवी पैट मशीनों की एफएलसी का कार्य तथा अन्य निर्वाचन संबंधी कार्य युद्धस्तर पर चल हैं। इसी दौरान धार्मिक त्योहार भी चल रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों, कर्मचारियों को यह निर्देश दिया गया है।

मतदेय स्थलों को लेकर राजनीतिक दलों संग बैठक आज

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से बताया गया है कि शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर मतदेय स्थलों के बांटा जाना है। इस संबंध में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में 19 अक्टूबर को शाम चार बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक होगी।

बैठक में मतदेय स्थलों के बांटने से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। सभी संबंधित अधिकारियों और मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में उपस्थित रहें।